फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ट्रिपल मर्डर : अवैध संबंधों और रुपयों की मांग के चलते कबाड़ी ने की थी महिला और उसकी बच्च्यिं की हत्या

ट्रिपल मर्डर : अवैध संबंधों और रुपयों की मांग के चलते कबाड़ी ने की थी महिला और उसकी बच्च्यिं की हत्या

Mon, 28 Jan 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
ट्रिपल मर्डर : अवैध संबंधों और रुपयों की मांग के चलते कबाड़ी ने की थी महिला और उसकी बच्च्यिं की हत्या
ट्रिपल मर्डर केस : अवैध संबंध छुपाने के लिए शहर के कबाड़ी ने की थी महिला और दो बच्चियों की हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव खरक कलां के पास 28 दिसंबर की सुबह प्लास्टिक के ड्रम में मिले एक महिला और दो बच्चियों की हत्या के ट्रिपल मर्डर केस को पुलिस ने 30 दिन में सुलझा लिया। महिला और उसकी दो बच्चियों को शहर के ही एक कबाड़ी राजेश ने अपने एक पार्टनर और एक कारिंदे के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए महिला और दोनों बच्चियों के शवों से सिर को बेरहमी से अलग कर दिया और धड़ों को खरक कलां गांव के पास सड़क किनारे फेंक दिया। वहीं सिरों को एक कट्टे में डालकर गोदाम में ही दफना दिया। सिरों को बरामद करने के लिए पुलिस ने देर रात तक कबाड़ी के गोदाम में खुदाई कर रही थी। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के पार्टनर और कारिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर मृतकों के कपड़े भी बरामद किए हैं।
28 दिसंबर को खरक कलां गांव में नेशनल हाईवे के किनारे एक प्लास्टिक के ड्रम में तीन शव मिले थे। शवों के छोटे-छोटे टुकड़े किए हुए थे। शवों के गर्दन के ऊपर के हिस्से नहीं थे, केवल धड़ थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि मृतक महिला की उम्र करीब 30 वर्ष, बड़ी बच्ची की उम्र करीब 12 वर्ष और छोटी बच्ची की उम्र एक से डेढ़ वर्ष थी। पुलिस ने मामले की जांच के लिए आसाम, मध्यप्रदेश, राजस्थान तक जांच की।
विज्ञापन

ब्लाइंड ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने बताया कि तीनों की हत्या नया बाजार क्षेत्रवासी कबाड़ी राजेश ने की है। राजेश ने अपने पार्टनर नेहरू पार्क के सामने सरोगियान की ढाणी वासी पूनम उर्फ फौजी, कारिंदे मध्यप्रदेश के जिला हट्टा थाना माडियोदा वासी मक्खन के साथ की। तीनों ने मिलकर शवों को ड्रम में डालकर खरक कलां गांव के पास फेंका। सिर गोदाम में ही दबाने की बात कही है, जहां पुलिस शनिवार रात से ही खुदाई करने में जुटी है। सिर अभी बरामद नहीं हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ऐसे की वारदात
प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला आसाम के बरपेटा जिले की है। उसने आसाम में ही शादी की थी और उसे एक बेटी थी। पति ने छोड़ दिया तो वह मजदूरी और बच्ची के पालन-पोषण के लिए भिवानी आ गई। यहां पहले भी आसाम के कुछ परिवार मजदूरी करते हैं। वह इन परिवारों के साथ ही बैंक कॉलोनी में रहने लगी और कचरा बीनने का कार्य करने लगी। कचरा कबाड़ी को बेचने के दौरान ही वह कबाड़ी राजेश के संपर्क में आई। राजेश ने बावड़ी गेट के पास एक प्लाट किराये पर लेकर गोदाम बना रखा है। दोनों में अवैध संबंध बने। जिसके बाद उसे एक बेटी पैदा हुई। जिसके कागजात भी शहर के ही एक अस्पताल के हैं। सूत्र बताते हैं कि अक्तूबर में महिला खर्चे और किराये की मांग करने लगी तो आरोपी राजेश ने उसे गोदाम में ही एक कमरे में रहने के लिए जगह दी। दो महीने से वह गोदाम वाले कमरे में रह रही थी। राजेश पहले से शादीशुदा है और उसे एक लड़का और एक लड़की है। इसी दौरान राजेश के परिजनों को भी दूसरी महिला का पता लगा। जिस पर घर में विवाद हुआ। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि समाज में बदनामी के डर और महिला द्वारा खर्च मांगने से परेशान होकर आरोप राजेश ने हत्या की। इसके अलावा मृतका अपनी बड़ी बेटी का आधार कार्ड भी बनवाना चाहती थी। जिसमें आरोपी राजेश को ही बड़ी बेटी का भी पिता दिखाना चाहती थी।
---
शव फेंकने से एक दिन पहले की थी हत्या
दोनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि 26-27 दिसंबर की रात करीब एक बजे जब महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान उनकी हत्या की गई। राजेश ने हत्या की। इसके बाद बुग्दा (तेज धार हथियार) से शवों के टुकड़े-टुकड़े किए गए। इसके बाद तीनों ने मिलकर शवों को ठिकाने लगाने की साजिश रची। तीन वार कर महिला के सिर को धड़ से अलग किया। सिरों को एक कट्टे में डालकर गोदाम के ही एक कोने में मिट्टी में दबा दिया और अगली रात बाकी शवों को कबाड़ में आए ड्रम में डालकर रस्सी से ट्रैक्टर के बांधा और खरक गांव के पास फेंक दिया।

---
ट्रिपल मर्डर में शहर के एक कबाड़ी राजेश ने महिला और उसकी दो बच्चियों की हत्या की और शवों को खरक कलां गांव में फेंका। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सामाजिक बदनामी, महिला द्वारा राजेश से खर्च के लिए रुपये मांगने, बड़ी बेटी का आधार कार्ड बनवाने की मांग करने पर हत्या की गई। आरोपी मक्खन को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तार के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। शवों के सिर बरामद करने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
- गंगाराम पुनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed