{"_id":"5b83065442c792464f4970f3","slug":"61535313492-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीनू हरियाणा से मुहल्ले से हैं पोस्टर चश्पाने वाले आरोपी, गैंग के दो अलग-अलग पोस्टर चश्पाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीनू हरियाणा से मुहल्ले से हैं पोस्टर चश्पाने वाले आरोपी, गैंग के दो अलग-अलग पोस्टर चश्पाए
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। लारेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर रक्षाबंधन के दिन शहर में पोस्टर लगा दस्तक दी। पोस्टर में जहां रक्षाबंधन की बधाई दी गई है वहीं, गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई, टीनू हरियाणा, संपत नेहरा, जोगा, मोंटी, बाजा और रजत के फोटो लगे हुए हैं। पोस्टर से जहां लोगों में डर का माहौल बना हुआ तो पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को काबू किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों को जेल से व्हाट्सएप पर पोस्टर तैयार कर शहर में चस्पाने का आदेश मिला था। यह आदेश टीनू हरियाणा ने दिया था। आरोपियों का मुख्य मकसद गैंग की सक्रियता को शहर में जारी रखना है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह शहर में जगह-जगह सार्वजनिक स्थानों पर लारेंस गैंग के पोस्टर चस्पे मिले। पोस्टर पर लारेंस बिश्नोई, टीनू हरियाणा, संपत नेहरा सहित गैंग के गुर्गों के फोटो लगे हुए थे। पुलिस पोस्टर की जांच कर ही रही थी कि इसी बीच सिविल लाइन थाना पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि बीती रात को दीपक उर्फ पोपट कुछ युवकों के साथ कार में सवार थे और सार्वजनिक दीवारों पर पोस्टर चस्पा रहे थे। वे आपस में बात कर रहे थे कि शहर के सभी सार्वजनिक स्थानों और निजी स्थानों पर पोस्टर चस्पाने हैं। वे बात कर रहे थे कि हमारे गैंग का शहर में दबदबा बना रहे इसके लिए ये सभी पोस्टर चस्पाने है। पुलिस ने चेक किए तो रोहतक गेट सहित अन्य स्थानों पर पोस्टर लगे हुए मिले। पोस्टर पर जेल में बंद दिपक उर्फ टीनू हरियाणा व उसके साथियों की फोटो लगी हुई थी। पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बदमाश भिवानी में दे चुके हैं अपराधिक वारदातों को अंजाम
दीपक उर्फ टीनू हरियाणा ने संपत नेहरा, दीपक उर्फ पोपट, संदीप उर्फ मोंटी और रजत के साथ मिलकर कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रखा है। मामले में दीपक उर्फ टीनू हरियाणा जेल में बंद है तो उसके साथी जमानत पर बाहर आए हुए हैं जिन्होंने भिवानी में अपने गिरोह का दबदबा बनाने के लिए पोस्टर तैयार कर शहर में चश्पा दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपक उर्फ पोपट, संदीप उर्फ मोंटी और रजत को पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों ने चार और युवकों को साथ लेकर यह काम किया है।
विज्ञापन
दो दिन पहले रोहतक से छपवाकर लाए गए थे पोस्टर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में चस्पाए गए लारेंस बिश्नोई गैंग के पोस्टर रोहतक में छपवाए गए हैं। आरोपी दो दिन पहले रोहतक से दोनों तरह के पोस्टर छपवाकर भिवानी लेकर आए थे। एक पोस्टर पर सिर्फ टीनू हरियाणा की फोटो हैं तो दूसरे पर लारेंस बिश्नोई, संपत नेहरा सहित अन्य बदमाशों की। आरोपी दोनों तरह के 250-250 पोस्टर छपवाए थे जिनमें से ज्यादातर पोस्टर उन्होंने शहर में चस्पा दिए थे।
टीनू हरियाणा ने दीपक को व्हाट्सएप पर मैसेज कर दिया था आदेश
सूत्रों की मानें तो दीपक उर्फ टीनू हरियाणा हाल में पंजाब की जेल में बंद है। भिवानी में खरौलिया मर्डर केस, बंटी मर्डर केस सहित अन्य मामलों में दीपक उर्फ पोपट, संदीप उर्फ मोंटी, रजत उर्फ पहाड़ी भी शमिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि टीनू हरियाणा ने दीपक उर्फ पोपट को व्हाट्सएप पर मैसेज करके आदेश दिया था कि गैंग का दबदबा बनाने के लिए पोस्टर चस्पाने हैं। पोस्टर का पूरा खाका भी उसने व्हाट्सएप पर ही भेजा है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आखिर जेल से व्हाट्सएप पर मैसेज कैसे आया।
वर्जन
शहर में लारेंस गैंग के पोस्टर चस्पाए गए हैं जिसके चलते पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तीन अपराधियों को काबू कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लारेंस गिरोह का दबदबा बनाने के लिए पोस्टर चस्पाए गए हैं। मामले में हर एंगल से गहनता जांच की जा रही है।
-गंगाराम पुनिया, एसपी भिवानी।