फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एक आरोपी काबू, बोला, राजस्थान में चुनाव है और वहां के लिए बनाई जानी है नकली शराब

एक आरोपी काबू, बोला, राजस्थान में चुनाव है और वहां के लिए बनाई जानी है नकली शराब

Sat, 28 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एक आरोपी काबू, बोला, राजस्थान में चुनाव है और वहां के लिए बनाई जानी है नकली शराब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। थाना सदर पुलिस ने गश्त के दौरान नकली शराब बनाने के लिए ले जाई जा रही 400 लीटर स्प्रिट पकड़ी है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआईए में तैनात हवलदार विनोद टीम के साथ गश्त पर टी प्वाईंट जुई में वहानों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने पिकअप को रूकवाया तो आगे लगी नम्बर प्लेट से एक नम्बर मिटाया हुआ था जबकि पीछे की नंबर प्लेट पर नम्बर नहीं था। पूछताछ करने पर चालक की पहचान राजस्थान के जिला चुरू जिले के गांव खडवा वासी तेजपाल के रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 50-50 लीटर की आठ कैन मिली। कैनों को चेक किया तो उनमें स्प्रिट भरा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजस्थान में आने वाले चुनाव में नकली शराब बनाने के लिए स्प्रिट लेकर जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed