फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मकान के अंदर घुसकर मोबाइल फोन किया चोरी, सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर

मकान के अंदर घुसकर मोबाइल फोन किया चोरी, सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर

Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
मकान के अंदर घुसकर मोबाइल फोन किया चोरी, सीसीटीवी से पकड़ा गया चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। तोशाम क्षेत्र के गांव खरकड़ी सोहान में गत 10 अप्रैल की रात को एक युवक ने घर के अंदर घुसकर मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सुबह मोबाइल गायब मिला तो घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। जिसमें युवक नजर आया। पुलिस ने चोर की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया है।

गांव खरकड़ी सोहान निवासी वीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 10 अप्रैल की रात को उसके घर के अंदर रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया। वह सुबह उठा और मेज पर देखा तो उसे मोबाइल फोन नहीं मिला। इसके बाद उसने अपने पड़ोसी अशोक के मकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि रात दो बजे उसके मकान में एक युवक अंदर घुसा और फिर मोबाइल फोन चोरी कर वहां से फरार हो गया। इस मामले की शिकायत तोशाम पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध युवक की तलाश की और उसे तोशाम सुरेंद्र सिंह चौक पर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान झोझूकलां निवासी परमवीर के रूप में हुई है। तोशाम पुलिस के जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि मकान के अंदर घुसकर मोबाइल फोन चोरी का आरोपी परमवीर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed