{"_id":"5c2bbc5dbdec22572b7e9f88","slug":"51546370141-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस गाड़ी चालक की धुनाई कर छीने 10 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस गाड़ी चालक की धुनाई कर छीने 10 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। चिड़ियाघर-सिटी स्टेशन मार्ग पर भगत सिंह चौक के समीप एक एंबुलेंस गाड़ी चालक से स्वीफ्ट गाड़ी में सवार तीन युवकों ने मारपीट कर 10 हजार रुपये की नकदी छीनी और फरार हो गए। घायल चालक को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
घायल गांव मुंढाल निवासी 28 वर्षीय नवीन ने बताया कि सोमवार रात करीबन 9 बजे एंबुलेंस गाड़ी लेकर सिटी स्टेशन चिड़ियाघर रोड पर भगत सिंह चौक से पहले इंद्रा कॉलोनी के समीप ही पहुंचा था कि इसी दौरान एक स्वीफ्ट गाड़ी उसके आगे आकर रुकी। जिसमें तीन युवक सवार थे। इन युवकों ने उसे एंबुलेंस से नीचे उतारा और फिर उसकी धुनाई कर डाली। आरोपियों ने उसकी जेब से दस हजार रुपये की नगदी भी निकाल ली और फिर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। नवीन ने बताया कि वह प्राइवेट एंबुलेंस गाड़ी का चालक है और इंद्रा कॉलोनी में कमरा लेकर रह रहा है। रात को कमरे पर ही एंबुलेंस गाड़ी लेकर जा रहा था कि रास्ते में उसके साथ यह घटना हो गई।
विज्ञापन
फोटो: 11