फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नॉन वूवन फैक्टरी में आग लगी, तीन घंटे तक दौड़ती रहीं छह दमकलें

नॉन वूवन फैक्टरी में आग लगी, तीन घंटे तक दौड़ती रहीं छह दमकलें

Mon, 10 Jul 2017 12:29 AM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
नॉन वूवन फैक्टरी में आग लगी, तीन घंटे तक दौड़ती रहीं छह दमकलें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
कैरी बैग का कपड़ा बनाने (नान वूवन फैब्रिक ) की फैक्टरी में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। प्लास्टिक मटीरियल होने के कारण आग तेजी से फैली। इससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग और धुएं का गुबार इतना ऊंचा था कि वह तीन किलोमीटर दूर से भी दिखाई दिया। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने करीब 10 चक्कर लगाकर आग पर काबू पाया। आग को काबू पाने में छह कैन फोम का भी उपयोग का किया गया। आग की भीषणता को देख चरखी दादरी से भी दमकल विभाग की गाड़ी मंगानी पड़ी। साथ ही रोहतक, हांसी के दमकल विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया। आग का कारण ट्रांसफार्मर की केबल में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। सेक्टर-26 के प्लॉट नंबर 69 में बनी मारुति पॉलीफेब्स नॉन वूवन कपड़ा फैक्टरी में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग फैक्टरी के ट्रांसफार्मर की केबल में शार्ट सर्किट से लगी। इसकी सूचना चौकीदार ने तुरंत फैक्टरी मालिक बृजेश कुमार गुप्ता और राजेश अग्रवाल को दी। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी तो दमकल विभाग की एक के बाद एक छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद भी आग काबू आने की बजाए भड़कती चली गई। तेजी से फैली आग ने फैक्टरी के दो गोदामों को चपेट में ले लिया। आग के बेकाबू होने पर दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री की एक साइड की दीवार बीच में से तोड़ दी। इस हिस्से से हवा के फैक्ट्री के अंदर लग रही आग और भी तेज हो गई। हालांकि, बाद में दीवार के इसी टूटे हिस्से से आग को काबू करने में दमकलकर्मियों को मदद मिली। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने इस दौरान करीब 10 चक्कर लगाए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग से फैक्ट्री के दोनों गोदाम में रखा रॉ मैटीरियल जलकर राख हो गया। इसमें ज्यादातर प्लास्टिक दाना ही जला। कुछ तैयार माल भी आग की चपेट में आया। मशीनों में भी कुछ नुकसान बताया जा रहा है। भीषण आग से फक्ट्री की इमारत बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आग से इंडस्ट्रियल एरिया में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग फैक्टरी के बाहर जमा हो गए। आग से आसपास के क्षेत्र में इतना धुआं फैला कि दिखाई देना तक कम हो गया। सूचना मिलने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक घनश्याम सर्राफ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारी बृजेश के साथ ही अन्य लोगों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्टरी मालिक की तबीयत बिगड़ी
आग के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया के बहुत से लोग मदद के लिए आए। इतनी भीषण आग और नुकसान की चिंता की वजह से फैक्टरी मालिक बृजेश की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि वह सुबह पार्क में सैर करने गया था। इसी दौरान चौकीदार ने फोन कर बताया कि फैक्टरी में आग लग गई है। आग ट्रांसफार्मर की केबल में शार्ट सर्किट से लगी। अभी नुकसान के बारे में नहीं कहा सकता। कल पूरी फैक्टरी देखने के बाद ही नुकसान का अंदाजा लग सकेगा।


जीएसटी के विरोध में बंद था मार्केट
जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स के चक्कर में पिछले करीब एक सप्ताह से फैक्टरी बंद थी। फैक्टरी मालिक ने बताया कि कोई माल ही नहीं खरीद रहा था। इस कारण फैक्टरी सप्ताहभर से बंद थी। गनीमत रही कि आग की चिंगारी तैयार माल तक नहीं पहुंची, वरना नुकसान और भी ज्यादा होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed