फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   किसान घर से भिवानी आया था सरसों का बीज लेने

किसान घर से भिवानी आया था सरसों का बीज लेने

Sun, 21 Oct 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
किसान घर से भिवानी आया था सरसों का बीज लेने

विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसे में किसान और दुकानदार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतकों के परिजन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव बामला-दो निवासी रमेश ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई 55 वर्षीय राजपाल खेतीबाड़ी का काम करता है। वह शुक्रवार को बिजाई करने के लिए सरसों का बीज लेने भिवानी गया था। उसके बाद वह घर नहीं आया। शनिवार को सूचना मिली कि उसके भाई की निनान के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार दुकानदार की मौत
भिवानी। टायर पंचर की दुकान चलाने वाले युवक की तोशाम बाईपास के पास कैंटर की चपेट में आने से मौत हो गई। चंडीगढ़ निवासी लक्ष्मण सिंह ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चार बेटे थे। जिनमें दो की मौत पहले हो चुकी है। अब उसका एक लड़का उसके साथ चंडीगढ़ सेक्टर 25 में रहता है। वहीं, उसका दूसरा बेटा मोनू देवनगर में टायर पंचर की दुकान चलाता है। उसके पास हनुमान गेट निवासी हरिकिशन का फोन आया कि मोनू का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वह शनिवार को सिविल अस्पताल में पहुंचा। पुलिस ने लक्ष्मण सिंह के बयान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed