फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस कर्मचारी के बंद मकान का ताला चटकाकर हजारों की नगदी व आभूषण किए चोरी

पुलिस कर्मचारी के बंद मकान का ताला चटकाकर हजारों की नगदी व आभूषण किए चोरी

Fri, 15 Feb 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
पुलिस कर्मचारी के बंद मकान का ताला चटकाकर हजारों की नगदी व आभूषण किए चोरी
पुलिस कर्मचारी के बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों की नगदी व आभूषण किए चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब पुलिस वाले भी सुरक्ष1ित नहीं हैं। रोहतक रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में पुलिस कर्मचारी के बंद मकान के ताले चटकाकर चोर हजारों रुपयों की नगदी सहित सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
चोरी की सूचना के बाद भौंडसी में रह रहा पुलिस कर्मी भिवानी पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। हुन्नामल प्याऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में मुख्य सिपाही के पद पर भौंडसी में तैनात है और सरकारी क्वाटरों में अपने बच्चों के साथ भौंडसी ही रह रहा है। उसका भिवानी स्थित मकान बंद रहता है। उसने बताया कि उसके रिश्तेदार ने उसे फोन कर उसके मकान के ताले तोडक़र सामान चोरी किए जाने की सूचना दी। जिस पर वह आया और पुलिस को सूचना दी। अनिल ने बताया कि चार दिन पहले ही भौंडसी से उसकी बेटी मकान की साफ सफाई करके गई थी। उस समय मकान में हालात सामान्य थे। उसने बताया कि मकान के अंदर उसकी सास की संदुक रखी हुई थी, जिसके अंदर पुराने गहने व 10 हजार रुपये की नगदी रखी हुई थी। इसके अलावा बेटी की शादी की तैयारियों के लिए सामान भी मकान के अंदर रखा हुआ था। फिलहाल सदर पुलिस ने पुलिस कर्मचारी के मकान के अंदर हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन

----------
इलाहाबाद कुंभ मेले में स्नान करने गया परिवार, बंद घर में हुई चोरी
भिवानी। इलाहाबाद कुंभ मेले में स्नान करने गए एक परिवार के बंद मकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों के सामान पर हाथ साफ कर डाला। चोरी की वारदात का पता कुंभ मेले से स्नान कर लौटने के बाद परिजनो को लगा तो मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव पालुवास निवासी नौरंग सिंह उर्फ डॉक्टर अर्जुन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ गत 2 फरवरी को इलाहाबाद कुंभ मेले में स्नान के लिए गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके बंद मकान का ताला तोडक़र 15 हजार रुपये की नगदी सहित सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर डाला। नौरंग ने बताया कि 13 फरवरी को जब वे घर वापस लौटे तो मकान के ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा हुआ देखकर भौचक्के रह गए। पड़ताल करने के बाद पता चला कि मकान के अंदर चोरी हुई है। इसके बाद मामले की शिकायत सदर पुलिस को दी गई। सदर पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद नौरंग की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed