{"_id":"5bc8d6f3bdec2269871edc67","slug":"31539888883-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कंटेनर में ले जाए जा रहे 20 गोवंश छुड़वाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद कंटेनर में ले जाए जा रहे 20 गोवंश छुड़वाए
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। बापौड़ा चौक पर गो तस्कर और गोसेवकों को बीच बुधवार रात करीब दो बजे भिड़ंत हुई। दोनों ओर से ईंट पत्थर चले । भागने के दौरान गो तस्करों का कंटेनर बिजली के पोल से टकरा गया। जिसके बाद आरोपी कंटेनर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 20 गोवंश को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गोरक्षक दल के जिला प्रधान संजय परमार ने बताया कि रात करीब दो बजे सूचना मिली कि गोवंश से भरा एक कंटेनर तोशाम से भिवानी की तरफ से आ रहा है। गोवंश को बचाने के लिए बापौड़ा चौक पर नाकेबंदी कर गोवंश से भरे कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो गो तस्करों ने उन पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गो सेवकों ने भी जवाबी पत्थरबाजी की। गोतस्कर कंटेनर रोकने की बजाए उनकी गाड़ियों में टक्कर मारकर भागने लगे। जिससे कंटेनर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया । कंटेनर टकराने के बाद गो सेवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर से गोवंशों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
अंधेरे का फायदा उठाकर गो तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गो तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द से जल्द गो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
देशराज दहिया, प्रभारी सदर थाना।