{"_id":"5c7eceabbdec2214374a6407","slug":"21551814315-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को को झांसे में लेकर सरकारी जॉब लगवाने के नाम पर ऐंठे साढ़े चार लाख, पैसे वापस मांगने पर की छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को को झांसे में लेकर सरकारी जॉब लगवाने के नाम पर ऐंठे साढ़े चार लाख, पैसे वापस मांगने पर की छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला को झांसे में लेकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये ठगने व पैसे वापस मागने पर छेड़छाड़ करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि दो लोगों ने अपनी ऊपर तक पहुंच बताते हुए उसे सरकारी जॉब लगवाने के नाम पर नवंबर 2918 में साढ़े चार लाख रुपये की मांगे। महिला ने दोनों युवकों पर भरोसा करते हुए उन्हें साढ़े चार लाख रुपये दे दिए और इसके बाद जब वह उनसे अपनी जॉब की बात करने पहुंची तो उसे एक ठिकाने पर बुलाया। जहां उसके साथ आरोपी युवकों ने अश्लील हरकत की। इसके बाद पीड़ित महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ हाथापाई करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी गई और उसे जातिसूचक शब्द कहे। महिला ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी। सिविल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच डीएसपी को सौंप दी। पुलिस फिलहाल इस मामले की तहकीकात में जुटी है।