{"_id":"5c32517fbdec2256db062a3b","slug":"21546801535-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों पर गिरी बिजली, लाखों का नुकसान, एक ट्रांसफार्मर भी जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकानों पर गिरी बिजली, लाखों का नुकसान, एक ट्रांसफार्मर भी जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। देर रात हुई बारिश के साथ दो मकानों और एक ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरी। जिससे लाखों का नुकसान हुआ। शहर की हनुमान ढाणी और तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा के एक मकान पर बिजली गिरी। बिजली गिरने बिजली उपकरण जल गए तो मकानों की दीवारों में दरारें आ गई। संड़वा गांव में एक ट्रांसफार्मर भी आसमान बिजली गिरने से जल गया। देर रात करीब पांच एमएम बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। बारिश के बाद किसान खुश नजर आए तो सडक़ों पर जमा पानी लोगों के लिए परेशानी बना रहा। रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहे और शीतलहर चलती रही। जिससे लोग परेशान रहे।
धमाके के साथ गिरी बिजली, लाखों का नुकसान, दहशत में परिवार, मचा हड़कंप
शनिवार देर रात ढाई बजे हनुमान ढाणी रेलवे फाटक के समीप एक मकान पर बारिश के दौरान गडग़ड़ाहट के साथ बिजली गिरी। बिजली गिरने से पूरे मकान में मोटी दरों आ गई वहीं घर के अंदर मौजूद सभी बिजली उपकरण भी धमाके के साथ जल गए। मकान मालिक सुनील सोनी ने बताया कि वह घर पर ही जेवरात तैयार करने का काम करता है। शनिवार रात को वह अपनी पत्नी कविता, 9 वर्षीय बेटे हर्षित व 11 वर्षीय बेटे गौरव के साथ सोया हुआ था। रात ढाई बजे बारिश के साथ अचानक ही तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और उनका मकान पूरी तरह से हिल गया। घर के अंदर रखे टीवी, फ्रिज के साथ अन्य सभी बिजली उपकरणों के साथ-साथ घर के अंदर की बिजली फिटिंग भी जल गई। सुनील ने बताया कि उसने 2012 में ही नया मकान बनाया था। मकान में आसमानी बिजली गिरने से उसे करीबन पांच से छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आस-पड़ोस के लोगों में भी हडक़ंप मच गया। सुनील ने जिला प्रशासन से भी आसमानी बिजली गिरने से हुए नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है। पार्षद प्रतिनिधि ललित कुमार सैनी ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से तेज आवाज हुई। जिसके कारण कई मकानों में बड़ा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
फौजी के घर गिरी बिजली, जल गए उपकरण, लाखों का नुकसान
संडवा गांव के रतन फौजी के घर भी रात को बिजली गिरी। बिजली गिरने से घर की सारी बिजली फिटिंग नष्ट हो गई और बिजली उपकरण जल गए। रतन फौजी ने बताया कि रात को करीब दो बजे अचानक धमाका हुआ और सारे बिजली उपकरण धमाके के साथ जल गए। बिजली फिटिंग के अलावा इंवर्टर, बैटरी आदि बिजली उपकरण जल गए। मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारे आ गई है। रात को अचानक धमाका होने और मकान पूरी तरह हिलने से पूरा परिवार दहशत में है। लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
संडवा गांव में ही साहलेवाला की ओर जाने वाले मार्ग पर खेत में लगे ट्रांसफार्मर पर भी बिजली गिरी। जिससे ट्रांसफार्मर जल गया। ग्रामीण मनफूल टिटानी ने बताया कि ट्रांसफार्मर खेत में लगा हुआ था। अचानक धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर जल गया।
पांच एमएम बारिश से किसान खुश, जलभराव बना आफत, बढ़ी ठंड़
देर रात दो बजे जमकर बारिश हुई। करीब पांच-पांच एमएम बारिश हर ब्लॉक पर दर्ज की गई। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले है तो शहरी वासी परेशान दिखे। बारिश के कारण शहर के बस स्टैंड, महम गेट चौक, बस स्टैंड के अलावा सभी मुख्य मार्गों के किनारों पर जलभराव हुआ। इस कारण लोगों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान में भी करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा।
फसलों के लिए है सोना
कृषि विज्ञान केंद्र के जिला समन्वयक डॉ. वेदप्रकाश लोहाच ने बताया कि इस समय हुई बारिश का गेहूं, सरसों, चना के साथ सब्जियों एवं बागवानी में भी फायदा मिलेगा। बारिश से तापमान में स्थिरता आएगी और फसलों में पाले से भी बचाव होगा। पिछले काफी अर्से से शीत लहर के साथ साथ रात के समय तापमान गिरने से फसलों में पाले की संभावनाएं बनी हुई थी, मगर अब बारिश ने तापमान को भी संतुलित कर दिया है। जिसका किसानों को बहुत फायदा मिलेगा।