फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   लोहारू थाने से महज एक सौ मीटर दूर से एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश

लोहारू थाने से महज एक सौ मीटर दूर से एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश

Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
लोहारू थाने से महज एक सौ मीटर दूर से एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश

विज्ञापन
लोहारू। थाने से महज 100 मीटर दूर देवीलाल चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर लगे एटीएम कक्ष का शटर तोड़ बदमाश एटीएम उखाड़ ले गए। बदमाशों ने एटीएम में प्रवेश करने के बाद सबसे पहले सीसीटीवी तोड़ा। जिसके चलते एक युवक ही एंट्री करता नजर आया है। एटीएम में 13 लाख 89 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बदमाशों और चोरों के निशाने पर विभिन्न बैंकों के एटीएम हैं। एटीएम मशीन तोड़ने की जद्दोजहद छोड़कर मशीन को उखाड़कर ही अपने साथ ले जा रहे है। नया मामला लोहारू का है। रात करीब 01:40 बजे देवीलाल चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा के बाहर लगे एटीएम को बदमाशों ने उखाड़ लिया। यह एटीएम पुलिस थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर ही थी। चौकीदार नहीं होने के कारण इसका शटर बंद कर ताला लगा था। चोरों ने रात को पहले शटर का ताला तोड़ा और फिर अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरा तोड़ा। शटर का ताला तोड़ प्रवेश करते समय एक युवक मुंह पर कपड़ा ढांपे और टोपी पहने सरिया लिए नजर आया है। घटना का देर रात तीन बजे पुलिस को गश्त के दौरान पता लगा। जिसके बाद इसकी सूचना मैनेजर सतबीर सिंह को दी गई।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर सतबीर सिंह ने बताया कि वीरवार सुबह बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन में 20 लाख 83 हजार की नकदी डाली गई थी। वारदात के समय एटीएम में 13 लाख 89 हजार की नकदी थी। अज्ञात चोर बैंक की एटीएम मशीन को उखाड़कर ले गए। सुबह जब लोगों को एटीएम उखाड़ने का पता लगा तो लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप डाला पर है शक, सभी फुटेज धुंधले
पुलिस ने घटना के बाद क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस की प्राथमिक जांच सामने आया कि एक पिकअप डाला गाड़ी पहले देवीलाल चौक से बस स्टैंड की ओर गई। इसके बाद वहीं मिस्त्री की दुकानों के पास से वापस आई है और फिर भिवानी की ओर गई है। पुलिस ने क्षेत्र की फुटेज खंगाले लेकिन सभी धुंधले मिले। कुछ के सीसीटीवी खराब मिले।
डेढ़ घंटे बाद पुलिस को लगी सूचना
देवीलाल चौक पर स्थित पीएनबी बैंक शाखा से पुलिस थाने की दूरी महज 100 मीटर है । इसके बावजूद बदमाश वारदात को अंजाम देकर निकल गए। वारदात रात करीब 01:40 की है और पुलिस करीब तीन गश्त बजे करते हुए वहां पहुंची। यह दिन-रात लोगों का आवागमन लगा रहता है। पुलिस पीसीआर के अलावा राइडर्स की भी गश्त रहती है। देवीलाल चौक पर हाइमास्ट लाइट लगी हैं मगर वे काफी दिन से खराब हैं।
केस दर्ज कर लिया है, जांच की जा रही है
लोहारू थाना प्रभारी रामनिवास के मुताबिक बिैंक मैनेजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। एक-दो जगह एक पिकअप डाला गाड़ी नजर आई है मगर सीसीटीवी फुटेज क्लीयर नहीं होने के कारण इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

तोशाम-बवानीखेड़ा के मामलों में नहीं लगा सुराग
बीते मंगलवार को बवानीखेड़ा के बाजार से एसबीआई का एटीएम उखाड़ा गया था। जिसमें करीब 20 लाख 25 हजार रुपये की नकदी थी। इससे पहले दीवाली की रात को तोशाम में एचडीएफसी का एटीएम उखाड़ा गया। जिसमें करीब 13 लाख रुपये की नकदी थी। दोनों ही वारदातों में पुलिस के हाथ खाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed