{"_id":"5bc8d6fdbdec2269651f1f7b","slug":"21539888893-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटु लुहारी से बवानी खेड़ा रोड पर हुई थी पिकअप और बाइक की टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाटु लुहारी से बवानी खेड़ा रोड पर हुई थी पिकअप और बाइक की टक्कर
Updated Fri, 19 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। जाटु लुहारी से बवानी खेड़ा रोड पर बाइक और पिकअप गाड़ी की टक्कर में दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका भांजा घायल हो गया। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सूचना मिलने पर बवानीखेड़ा थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस परिजनों की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव जाटु लुहारी निवासी बिजेंद्र अपने भांजे दिलेर को साथ लेकर छोटे भाई सुरेंद्र को बवानी खेड़ा रेलवे स्टेशन पर छोड़ने के लिए वीरवार सुबह सात बजे बाइक लेकर घर से निकाला था। जब वे जाटु लुहारी और बवानी खेड़ा के समीप पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर तुरंत घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि बिजेंद्र को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचने पर चिकित्सक ने वहां बिजेंद्र को भी मृत घोषित कर दिया। सगे भाईयों की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो मातम छा गया। सूचना मिलने पर बवानी खेड़ा थाना पुलिस पुलिस सिविल अस्पातल और पीजीआई पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं, घायल दिलेर का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक बिजेंद्र और सुरेंद्र की तीन बहनें हैं। जिनकी शादी हो चुकी थी। बिजेंद्र की भी शादी हो चुकी थी। उसके दो बच्चे है। सुरेंद्र हिसार की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसे स्टेशन छोड़ने के लिए बड़ा भाई और भांजा बाइक पर बवानी खेड़ा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। बिजेंद्र गांव में ही खेती बाड़ी करता था। दोनों भाइयों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।