फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कुख्यात अपराधी जस्सी सजा होने से चंद घंटे पहले ही कोर्ट से हुआ फरार

कुख्यात अपराधी जस्सी सजा होने से चंद घंटे पहले ही कोर्ट से हुआ फरार

Thu, 22 Mar 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात अपराधी जस्सी सजा होने से चंद घंटे पहले ही कोर्ट से हुआ फरार
कुख्यात अपराधी जस्सी सजा होने से चंद मिनट पहले कोर्ट से चकमा देकर निकला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
कुख्यात अपराधी जस्सी को गांव गोरीपुर में पकड़ने गई सदर थाना पुलिस पार्टी पर हमला कर उसे छुड़ा कर ले जाने के मामले में एडीजे नरेंद्र कुमार की अदालत ने बुधवार को जस्सवीर उर्फ जस्सी सहित पांच हमलावरों को दो-दो साल कैद और 14 सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं सजा सुनाए जाने के संकेत मिलने पर पेशी पर आया कुख्यात अपराधी जसवीर उर्फ जस्सी कोर्ट से चकमा देकर निकल गया। कोर्ट ने उसके खिलाफ अलग से एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
गांव गोरीपुर निवासी पेशेवर अपराधी जसवीर उर्फ जस्सी पर लूट, हत्या प्रयास व चोरी के करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। इन मामलों में फरार आरोपी जस्सी को 29 मई 2014 को सदर थाना पुलिस की टीम एएसआई शमशेर सिंह के नेतृत्व में उसे पकड़ने के लिए गांव गोरीपुर के खेतों में पहुंची थी। पुलिस ने उसे धर दबोच लिया। इसके बाद आरोपी के परिवार और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर जस्सी को छुड़ा लिया था। इसी मामले में अतिरिक्त एवं जिला सत्र न्यायाधीश ने मुख्य आरोपी जसवीर उर्फ जस्सी, गोरीपुर निवासी साधुराम उर्फ सोमवीर, जयवीर, साधु की पत्नी सुनीता व जयवीर की पत्नी कविता को दो-दो साल कैद एवं जुर्माने की सजा सुनाई जबकि कई अन्य धाराओं में इन्हें एक-एक साल की सजा व प्रत्येक को 14 सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। वहीं पांच अन्य को कोर्ट ने सबूतों के अभाव में निर्दोष करार दिया है।
विज्ञापन

----
पुलिस पर छोड़े थे आदमखोर कुत्ते
पुलिस पार्टी का आरोप था कि जस्सी के साथियों ने पुलिस पार्टी पर अपने आदमखोर कुत्तों को छोड़ दिया था। जिसमें एएसआई शमशेर सिंह, हेड कांस्टेबल राजवीर, सिकंदर और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी तोड़ डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
घटना के एक साल बाद धरा गया था जस्सी
पुलिस ने घटना के करीब एक साल बाद बदमाश जसवीर उर्फ जस्सी को 3 जून 2015 को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, लेकिन बाद में उसे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी।

-----
कोर्ट ने 30 मार्च को पेशी के दिए आदेश
20 मार्च मंगलवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र शर्मा की अदालत ने जसवीर उर्फ जस्सी सहित पांच को दोषी करार दिया, लेकिन दोषी करार दिए जाने की आशंका को लेकर वह चंद मिनट पहले ही कोर्ट से चकमा देकर निकल गया। कोर्ट ने इस मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई करने के आदेश देते हुए एफआई दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर 30 मार्च को कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed