{"_id":"5cc0c086bdec22142e74c5e4","slug":"201556136070-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरानी और जेठानी ने निगला संदिग्ध हालात में जहर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
देवरानी और जेठानी ने निगला संदिग्ध हालात में जहर, पीजीआई रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा में एक ही घर के अंदर रहने वाली देवरानी और जेठानी ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। जिससे दोनों की ही तबीयत बिगड़ गई। जब शाम को दोनों के पति घर पर पहुंचे तो दोनों को बेहोशी की हालत में देख उन्हें जिला सामान्य अस्पताल ले आए, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई।
बवानीखेड़ा निवासी प्रवीन ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई महेंद्र मैकेनिक का काम करते हैं। प्रवीण की पत्नी नीलम और महेंद्र की पत्नी ज्योति दोनों ही एक ही घर में एक साथ रहती हैं। प्रवीन ने बताया कि मंगलवार शाम को जब वे घर पहुंचे तो ज्योति और नीलम दोनों ही बेसुध हालत में पड़ी थी। उन्हें भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ही रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां दोनों की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। प्रवीन ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि किस वजह से उनकी ये हालत हुई है। वहीं पुलिस भी अब एक ही परिवार की दो महिलाओं की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगडने के मामले की तहकीकात में जुटी है।