{"_id":"5c4762f1bdec224b7a553e95","slug":"201548182257-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब सहित एक युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब सहित एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने अवैध शराब सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। सदर थाना की एक टीम ने गुप्त सुचना के आधार खरक में छापामारी कर राजेश नामक युवक को बामला बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 बोतल अंग्रेजी व 17 बोतल देशी के साथ 22 बोतल बीयर बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
भिवानी। पुलिस ने एक दंपति के साथ मारपीट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। विकास नगर तोशाम निवासी सतबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कुछ युवकों ने उसके घर में घुसकर उससे व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर गए थे। मामले में तोशाम पुलिस के मुख्य सिपाही रामभज की टीम ने आजाद, जोनी उर्फ योगेश को तोशाम बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।