फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कोर्ट के निर्देश पर 12 साल बाद मिला प्लॉट, ढहाया गया अवैध बना मकान

कोर्ट के निर्देश पर 12 साल बाद मिला प्लॉट, ढहाया गया अवैध बना मकान

Thu, 04 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के निर्देश पर 12 साल बाद मिला प्लॉट, ढहाया गया अवैध बना मकान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। कोर्ट में चल रहे अवैध कब्जे के केस का फैसला आने के बाद बुधवार को हनुमान गेट के पास एक गली में बने अवैध मकान को जेसीबी से ढहाया गया। दबी जुबान में मकान में रह रहे सदस्यों ने विरोध किया मगर पुलिस फोर्स की मौजूदगी की चलते उनकी एक न चली। जेबीसी से सारा मकान ढहाकर 150 गज का प्लॉट और गली की जगह खाली करवाई गई।
मूल रूप से भिवानी के हनुमान गेट हाल बटिंडा में रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि वह काफी सालों से बटिंडा में रह रहा है, जहां उसकी दुकान है। उसके चचेरे भाई राम कुमार की पत्नी और बच्चों ने उसके 150 गज के प्लॉट पर कब्जा कर रखा था। करीब 12 साल से केस चल रहा था। अब कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला करते हुए प्लॉट दिलाने का फैसला किया। यहां परमेश्वरी और उसके परिवार ने मकान बना रखा है। अब कोर्ट के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में मकान जेसीबी से ढहाकर उसे उसका प्लॉट दिलाया गया है। प्लॉट के साथ ही गली है। जिस पर भी अवैध कब्जा किया हुआ है। कोर्ट के आदेश पर सारा कब्जा हटाया गया।
विज्ञापन

मकान ढहाने के दौरान लोगों की भीड़ लग गई। मकान में रह रहे परिवार ने विरोध भी किया मगर पुलिस फोर्स की मौजूगी के चलते उनकी एक नहीं चली। दोपहर तक सारा कब्जा हटाते हुए प्लॉट खाली करवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed