{"_id":"5ba005b5867a550139684203","slug":"191537213877-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जोहड़ में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कसौला थाना क्षेत्र के गांव सुठानी में रात को जोहड़ में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में शव तैरता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के अनुसार सुठानी निवासी करीब 35 वर्षीय श्यामबीर रविवार रात को अचानक घर से लापता हो गया था। सुबह ग्रामीणों ने गांव के स्कूल के समीप जोहड़ के किनारे उसके कपड़े व चप्पल दिखाई दिए। परिजनों ने आकर देखा तो उसका शव जोहड़ में तैर रहा था। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर बावल के अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि मृतक तेज गर्मी से राहत पाने के लिए जोहड़ में नहाने के लिए उतरा होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। कसौला थाना पुलिस के जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।