फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीआरपीएफ के जवान पर लगाए पत्नी ने लगाए बेटे के अपहरण के आरोप

सीआरपीएफ के जवान पर लगाए पत्नी ने लगाए बेटे के अपहरण के आरोप

Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सीआरपीएफ के जवान पर लगाए पत्नी ने लगाए बेटे के अपहरण के आरोप

विज्ञापन
भिवानी। गांव कुसुंभी में एक विवाहिता ने पति, सास सहित एक अन्य महिला पर मारपीट कर उसके 10 वर्षीय बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया। मामले में पीड़ित महिला ने जिला पुलिस कप्तान को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति सहित सास व एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज किया।

बता दें कि महिला और उसके पति के बीच घरेलू विवाद चल रहा है, जिसके चलते न्यायालय ने बेटे की कस्टडी उसकी मां को दी हुई है। महिला का पति सीआरपीएफ में जवान है। पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी 30 वर्षीय रिनू ने बताया कि उसकी शादी कुसुंभी निवासी राजेश के साथ वर्ष 2007 में हुई थी। उसके 10 साल का बेटा साहिल है। उसका पति के साथ विवाद चल रहा है। न्यायालय से उसने अपने बेटे की कस्टडी हासिल की हुई है। लेकिन 25 दिसंबर को उसके घर में जबरन घुसकर उसके पति ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने मामले की शिकायत जुई पुलिस चौकी में दी, मगर पुलिस ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस कप्तान के निर्देश पर सदर पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति राजेश व उसकी सास अंतरो देवी व सुनीता नामक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed