{"_id":"5c2bbc61bdec2256f87b34c9","slug":"161546370145-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रहे होमगार्ड की आठ युवकों ने की धुनाई, बाइक पर बैठा खुद ही घर छोड़कर हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रहे होमगार्ड की आठ युवकों ने की धुनाई, बाइक पर बैठा खुद ही घर छोड़कर हुए फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। शहर के जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र में सोमवार शाम 7 बजे दिनोद रोड स्थित एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे होमगार्ड को आठ युवकों ने जमकर पीटा । इतना ही पीटने के बाद उसे घायल अवस्था में घर में भी छोड़ा । जिसके बाद घायल होमगार्ड को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
अस्पताल में उपचाराधीन जीतुवाला जोहड़ क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय जगजीत ने बताया कि शाम करीबन 7 बजे वह अपनी बाइक से दिनोद रोड स्थित एक होटल पर से खाना खाने के बाद घर लौट रहा था । रास्ते में उसे एक व्यक्ति ने रोक लिया। इसी बीच वहां पहले से खड़े करीब सात-आठ युवक खड़े थे। सभी ने मिलकर उसकी बुरी तरह से धुनाई कर डाली। बाद में आरोपियों में से दो युवक उसे बाइक पर घर छोड़कर चले गए। रात करीबन साढ़े आठ बजे उसका भाई जयवीर उसे लेकर जिला सामान्य अस्पताल में पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे दाखिल कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल होमगार्ड के बयान दर्ज कर इस संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी।
फोटो: 07
----