फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   टॉपर छात्र की डुप्लीकेट डीएमसी निकलवाने वाला गिरफ्तार

टॉपर छात्र की डुप्लीकेट डीएमसी निकलवाने वाला गिरफ्तार

Wed, 03 Jul 2019 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
टॉपर छात्र की डुप्लीकेट डीएमसी निकलवाने वाला गिरफ्तार
भिवानी। गांव खरल नरवाना जींद निवासी युवक की शिक्षा बोर्ड से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डुप्लीकेट डीएमसी निकलवाने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

खरल निवासी गुरमीत नामक युवक ने सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 2014 में बोर्ड का टॉपर छात्र रहा है, जबकि बारहवीं मेडिकल में 2016 में भी उसने टॉप किया था। फिलहाल वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से बीएससी कर रहा है। उसकी दसवीं और बारहवीं कक्षा की उसी के गांव के एक युवक ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर डुप्लीकेट डीएमसी दसवीं और बारहवीं की निकलवा ली। जिसमें शिक्षा बोर्ड के कर्मचारियों की भी मिलीभगत रही है। उसका आरोप है कि उसकी डीएमसी पर एक युवक को फौज में नौकरी भी लगवाई गई। उसे इस बात का पता तब चला जब उसने एक नौकरी के लिए आवेदन किया और उसकी सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई और उसे यह कहकर नौकरी नहीं मिली कि वह तो पहले ही नौकरी कर रहा है। इस मामले में उसके पिता ने जब पड़ताल की तो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर युवकों को डुप्लीकेट एवं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लगवाने वाले गिरोह का हाथ होने की बात सामने आई। इसमें युवक ने शिक्षा बोर्ड की लापरवाही और उसकी डुप्लीकेट डीएमसी धोखाधड़ी से निकलवाने की शिकायत दी थी। इस मामले में इकोनामिक सेल की जांच के बाद सिविल लाइन पुलिस थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ था। अब इसी मामले में मंदीप की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed