{"_id":"5d1914868ebc3e3c734bee9d","slug":"156192472119-bhiwani-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
भिवानी। प्रेमिका से शादी नहीं हुई तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें युवती के भाई और उसके पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस ने दो के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मामला शनिवार देर रात का है। रात करीब 02:40 पर जीआरपी चौकी पुलिस को सूचना मिली कि भिवानी-मानहेरू रेलवे ट्रैक के बीच आजाद नगर के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक की पहचान आजाद नगर वासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई। उसके परिजन भी सूचना पर वहां पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। सुनील की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता था और उसके घर वालों ने उसकी शादी कहीं और कर दी। युवती की 25 जून को ही शादी हुई है। मृतक ने सुसाइड नोट में युवती के भाई और उसके पति पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। मृतक सुनील अपने पिता के साथ ही ज्वैलरी शॉप पर हाथ बंटाता था। मामले में जीआरपी चौकी पुलिस ने मृतक के भाई प्रवीण की शिकायत पर दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। जीआरपी चौकी इंचार्ज एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के भाई और सुसाइड नोट के आधार पर दिनेश और अनिल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। युवक किसी युवती से प्रेम करता था और युवती की शादी अब कहीं और हो गई है। जिस कारण उसने यह कदम उठाया। मामले की जांच की जाएगी कि इसमें किसकी क्या भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।