{"_id":"5d15195d8ebc3e3cb544688d","slug":"15616638178-bhiwani-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानीः दिल्ली के इनामी बदमाश को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानीः दिल्ली के इनामी बदमाश को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा
Fri, 28 Jun 2019 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के इनामी बदमाश को भिवानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या व अन्य केस दर्ज हैं। जिसमें दिल्ली पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा है। भिवानी सीआईए टीम ने आरोपी युवक को लाला लाजपतराय चौक के समीप से देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ के उपनिरीक्षक भीम सिंह की टीम ने रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था तभी युवक को काबू किया। इसी दौरान पुलिस को उसकी तलाशी पर एक पिस्तौल भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस ने जब आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम चन्द्र विहार निलोठी एक्सटेशन नांगलोई दिल्ली निवासी बबलू बताया। उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उस पर दिल्ली में हत्या का केस दर्ज हैं, इसी मामले में वह दिल्ली पुलिस का वांछित अपराधी भी घोषित किया हुआ है, जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर देसी पिस्तौल भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन