फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जूते के दो गोदामों में लगी आग, लाखों का नुकसान

जूते के दो गोदामों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 19 Jun 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
जूते के दो गोदामों में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
भिवानी। हांसी गेट पर निरंकारी भवन के नजदीक दो भाइयों की जूतों की दुकानों पर बने गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से करीब 45 लाख के जूते जलकर राख हो गया। ऊपर जाने का रास्ता नहीं होने के कारण आग बुझाने में परेशानी हुई। दमकल विभाग की छह गाड़ियों ने करीब पौने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा और आग की लपटे दूर तक दिखाई दे रही थी। जिस कारण मार्ग पर लोगों की भीड़ लग गई।
हादसा मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे हुआ। हांसी गेट पर निरंकारी सत्संग भवन के नजदीक बीरबल नामक दुकानदार की कला मंदिर जूतों का शोरूम है। उसने छत पर ही गोदाम बना रखा है। साथ में ही अनुपम नाम से उसके भाई की जूतों की दुकान है, जिसे भतीजा राजेंद्र संभालता है। यहां भी ऊपरी हिस्से में गोदाम बनाया हुआ है। मंगलवार सुबह करीब पौने छह बजे दुकानदार बीरबल के छत पर बने गोदाम में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहां से गुजर रहे बामला वासी पवन ने दुकान से धुआं उठता देखा तो सूचना दमकल विभाग को दी। जिसके बाद दुकानदार मालिक को सूचना दी गई। आग जूतों और गत्तों में होने के कारण तेजी से फैली और देखते ही देखते आसमान में आग की लपटे दिखाई देने लगी। सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। एक के बाद एक दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास किए। आग राजेंद्र के जूतों के गोदाम में भी लग गई। छत पर जाने का रास्ता नहीं होने कारण आग बुझाने में दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में निरंकारी भवन की छत से जाकर गोदाम पर लगी टीन शेड हटाई गई। उसके बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

दुकान संचालक बीरबल सैनी ने बताया कि उसका गोदाम जूतों से भरा हुआ था। उसका भाई दुकान के पीछे ही मकान बनाकर रहता है। उन्होंने बताया है कि सुबह करीब छह बजे हाई वोल्टेज लाइट आने से शॉर्ट सर्किट हुआ और दुकान में आग लगी। आग से गोदाम में रखे उसके करीब 35 लाख के जूते जल गए। उसके गोदाम के अलावा उसके भाई के गोदाम में आग लगी। जिसके यहां भी करीब 10 लाख का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल कर्मचारी रिंकू चौहान, अभिषेक भाटी, सुनील कुमार ने बताया कि दमकल विभाग के पास करीब छह बजे हांसी गेट की एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की पूरी टीम मौके पर पहुंची। आग गोदाम के अंदर तक पहुंच चुकी थी। जिस पर काबू पाने में करीबन दमकल कर्मचारियों को पौने दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। दुकान के अंदर लगी आग में सामान का नुकसान हुआ है, जबकि कोई जनहानि नहीं होने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed