फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ठिकानों का भेद खुलने के डर से मिताथलिया ने की नवीन की हत्या

ठिकानों का भेद खुलने के डर से मिताथलिया ने की नवीन की हत्या

Sat, 01 Jun 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
ठिकानों का भेद खुलने के डर से मिताथलिया ने की नवीन की हत्या

विज्ञापन
भिवानी। इनामी बदमाश विनोद मित्ताथल की गिरफ्तारी के बाद अब हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। मुंढाल चौकी पुलिस ने उसके साथी नवीन हत्याकांड में रिमांड पर लिया तो बदमाश विनोद ने खुलासा किया कि नवीन को उसके परिजन पुलिस के समक्ष पेश करने की तैयारी में थे। उसको सारे ठिकानों का पता था। इसी कारण उसकी हत्या की और शव को जलाया।
23 मई 2014 को धनाना और सिवाड़ा गांव के बीच सड़क किनारे झाड़ियों में एक शव जलता मिला था। पुलिस ने पूर्व सरपंच लीलाराम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव झाड़ियों में जलाने का केस दर्ज किया था। 19 मई की रात को साइबर सेल और एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने राजस्थान के सरदार शहर के एक गांव से बदमाश विनोद मित्ताथल को गिरफ्तार किया। इसमें उसने हत्या की 10 वारदात कबूल की हैं।
विज्ञापन

अपने एक साथी पुर गांव निवासी नवीन की हत्या मामले में वीरवार को सदर थाना क्षेत्र की मुंढाल चौकी पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान विनोद मित्ताथल ने खुलासा किया कि 23 मई 2014 को जलता मिला शव पुर वासी उसके साथी नवीन का था। 22 की सुबह साथी सुनील बजीणा और पुर वासी ही नवीन शर्मा को नवीन के घर भेजकर बुलाया। बोलेरो गाड़ी से दोनों गए और नवीन को लेकर आए। वह, नवीन शर्मा और सुनील उसे दिनभर बोलेरो गाड़ी में घूमाते रहे। रात करीब 11 बजे उसने और सुनील बजीणा ने एक-एक गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर झाड़ियों में शव को जला दिया। वह हमारे बारे में बता सकता था, इसी कारण उसकी हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान बिंद्रा पर गोली चलाने के मामले पर रिमांड पर लिया विनोद
बामला वासी ऑटो यूनियन प्रधान बिंद्र पर भी विनोद ने गोली चलाई थी। यह मामला वर्ष 2012 का है। इस मामले में खरक चौकी पुलिस ने शुक्रवार को बदमाश विनोद मित्ताथल को एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी और बामला के पास दोनों का आमना-सामना हो गया। जिसके बाद विनोद ने बिंद्रा पर गोली चलाई। जिस पर हत्या प्रयास का केस दर्ज हुआ। हालांकि बाद में बिंद्रा की 27 अगस्त 2013 में नौरंगाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।


पुर वासी नवीन हत्याकांड में बदमाश विनोद ने बताया है कि नवीन उनके ठिकाने जानता था और वह पुलिस के समक्ष खुलासा कर सकता था। इसी कारण उसकी हत्या कर शव को जलाया। हत्याकांड में प्रयोग की गई बोलेरो गाड़ी को उन्होंने राजस्थान में जला दिया है। - रोहताश सिंह, इंचार्ज, मुंढाल चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed