{"_id":"5ce993cebdec22076d205e9d","slug":"155881164818-bhiwani-news156","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मां दो बेटियां और दो युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मां दो बेटियां और दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। सरकुलर रोड पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट के पास तेज रफ्तार बोलेरो का कहर नजर आया। गाड़ी चालक ने एक महिला और उसकी दो बेटियों के अलावा दो अन्य युवकों को टक्कर मारी। सभी घायलों को उपचार के लिए इमरजेंसी लाया गया। घायल एक युवती को गंभीर चोट आई है। वहीं घायल दोनों युवक फतेहबाद जिले के थे। जिससे प्राथमिक इलाज कर चले गए। घायल युवती के परिजनों का आरोप है कि गाड़ी चालक के परिजन उनके पास अस्पताल भी आए और धमकी देकर गए हैं। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ।
मामला शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे का है। हांसी गेट की ओर से आई सफेद रंग की बोलेरो ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मार्केट के पास से गुजर रही एक महिला और उसकी दो बेटियों को टक्कर मारी। कुछ दूरी पर खड़े दो युवकों को टक्कर मारी। बताया जाता है कि महिला की एक बेटी टक्कर लगने से दूर गिरी तो दूसरी गाड़ी के पहिया के बीच आई। जिससे उसे गंभीर चोट आई। महिला भी टक्कर के बाद सड़क पर गिर गई। सभी घायलों को इलाज के लिए इमरजेंसी लाया गया। एक्सीडेंट हुआ तो लोगों की भीड़ जुट गई। गाड़ी चालक भी घायलों के साथ इमरजेंसी आया मगर उसके बाद फरार हो गया। घायलों की पहचान पुराना बस स्टैंड निवासी महिला सुनीता, उसकी बेटी नेहा और खुशी के रूप में हुई जबकि घायल दो युवक फतेहाबाद जिले के बताये जा रहे हैं। जो रात को ही प्राथमिक उपचार के बाद जरूरी कार्य बताकर बिना कोई कार्रवाई करवाए घर चले गए। घायल महिला और उसकी बेटी को इमरजेंसी में इलाज के बाद वार्ड पांच में भर्ती किया गया है। घायल सुनीता के पति सुरेंद्र ईएसआई में कर्मचारी हैं।
घायल महिला सुनीता ने बताया कि कार पीछे आई और टक्कर मारी। उसकी छोटी बेटी खुशी दूर जा गिरी। गनीमत रही कि उसे ज्यादा चोट नहीं आई। बड़ी बेटी पहियों के बीच आई। जिससे उसकी गर्दन के पास की हड्डी और टांगों में गंभीर चोट आई है। उसे खुद भी टांगों में चोट आई है। वे तीनों बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
आरोपी युवक साल्हेवाला गांव का बताया जा रहा है तो किसी अन्य की गाड़ी लेकर आया था और गाड़ी के ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही वह मार्केट से ब्रेक लगवाकर लाया था और मिस्त्री ने दोबारा बुलाया था। वहां जाता उससे पहले ही यह हादसा हो गया।
अस्पताल में आकर दी धमकी
घायल युवती नेहा के पिता सुरेंद्र ने बताया कि आरोपी युवक के परिवार की कुछ महिलाएं अस्पताल में उनके पास आई थी। जो उन्हें धमकी देकर गई है कि केस ही तो होगा। सुरेंद्र ने बताया कि महिलाएं काफी अपशब्द बोलकर गई है। कह रही थी चोट ही लगी है, मरी तो नहीं है।
घायलों के बयान दर्ज कर किए हैं। बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक सामने आया है कि युवक गाड़ी के ब्रेक लगवाकर लाया था और ब्रेक सही नहीं हुए। ब्रेक फेल होने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हुई। फिलहाल उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर विद्यानंद, एसएचओ, सिविल लाइन थाना