फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अनाजमंडी व्यापारी की दुकान और फेक्ट्री में पहुंची आयकर विभाग की टीम, किया सर्वे

अनाजमंडी व्यापारी की दुकान और फेक्ट्री में पहुंची आयकर विभाग की टीम, किया सर्वे

Fri, 15 Feb 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
अनाजमंडी व्यापारी की दुकान और फेक्ट्री में पहुंची आयकर विभाग की टीम, किया सर्वे
अनाजमंडी में व्यापारी और तेल फैक्टरी में आयकर विभाग का सर्वे
विज्ञापन

- चंडीगढ़ से आई टीम ने स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर खंगाला रिकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। चंडीगढ़ से आई आयकर विभाग की टीम ने स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर अनाजमंडी के एक व्यापारी की दुकान और तेल फैक्टरी का दौरा कर सर्वे किया। दोपहर को शुरू हुआ सर्वे देर शाम तक चलता रहा। इससे व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
वीरवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आयकर विभाग की टीम दो गाड़ियों में सवार होकर अनाजमंडी पहुंची और व्यापारी नरेश की दुकान पर सर्वे किया। इसके अलावा एक टीम उसकी धिराणा मोड स्थित एक तेल फैक्टरी में पहुंची। टीम के सदस्य देर शाम तक रिकार्ड खंगालते रहे। वहीं फैक्ट्री के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात रहे और किसी को अंदर या बाहर नहीं जाने दिया गया। टीम सदस्यों ने किसी भी मीडिया कर्मी से बात करने से इनकार किया और इसे नियमित सर्वे बताया।
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम के इस तरह सर्वे के लिए पहुंचने और टीम में चंडीगढ़ से भी अधिकारी शामिल होने की सूचना पर व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। कुछ व्यापारी नेता नरेश कुमार के घर भी स्थिति के बारे में जानने के लिए पहुंचे वहीं अनेक फोन पर जानकारी जुटाने का प्रयास करते रहे। आयकर विभाग के सर्वे के चलते व्यापारियों बेचैनी नजर आई और कुछ तो अपने प्रतिष्ठान बंद कर बाहर खड़े होकर सारा जायजा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed