फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आरोपी कबाड़ी के नजदीकियों के सहारे सुलझी ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

आरोपी कबाड़ी के नजदीकियों के सहारे सुलझी ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी

Mon, 28 Jan 2019 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
आरोपी कबाड़ी के नजदीकियों के सहारे सुलझी ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी
आरोपी कबाड़ी के नजदीकियों के सहारे सुलझी ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। ट्रिपल ब्लाइंड मर्डर के केस को सुलझाना आसान नहीं था, लेकिन पुलिस अधीक्षक के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सूचना देने के प्रयास और राजेश के नजदीकियों ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में अहम योगदान दिया। पुलिस अधीक्षक ने पहचान के लिए पंफ्लेट छपवाकर मध्य प्रदेश तक टीम को भेजे। मगर हैरान करने वाली बात है कि दो आरोपी खुलेआम शहर में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी मध्य प्रदेश वासी मक्खन को रोहतक गेट से पकड़ा तो दूसरे आरोपी सरोगियान ढाणी वासी पूनम उर्फ फौजी को नेहरू पार्क के पास से पकड़ा।
28 दिसंबर को शव मिलने के बाद पुलिस ने जिले के लगभग सभी ईंट-भट्ठों को खंगाला। प्रचार कर इस तरह लापता हुई एक महिला और उसकी दो बच्चियों के बारे में लोगों को सूचना देने की बात कही। पुलिस के इस कदम के बाद सख्ते में आया मुख्य आरोपी कबाड़ी नया बाजार वासी राजेश फरार हो गया। ऐसे में उसके गोदाम में ताला लटक गया।
विज्ञापन

राजेश के पास अक्सर कबाड़ बेचने वाले लोग आते रहते थे, मगर इस तरह अचानक उसके गायब होने से सभी हैरान थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि यहां से कबाड़ी राजेश गायब है। जिसके पास एक महिला रहती थी और उसकी दो बच्चियां थीं। इसके बाद पुलिस ने यहां अक्सर आने वाले लोगों की तलाश कर पूछताछ की। मृतक बच्चों के कपड़ों की पहचान करवाई तो कुछ ने पहचाने। जिससे पुलिस का शक और भी गहरा गया। जांच में ही पुलिस को फरार राजेश के पार्टनर पूनम उर्फ फौजी और एमपी वासी मक्खन के बारे में पता। मक्खन और पूनम की गिरफ्तारी के बाद पूरा केस सुलझ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिस ने रात तक चलाया कबाड़ी के गोदाम वाले प्लॉट में सर्च अभियान
शनिवार को आरोपी मक्खन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतकों के कपड़े बरामद किए। मक्खन ने बताया कि राजेश ने सिरों को कट्टे में डालकर प्लॉट में ही दबाया है। उसकी निशानदेही पर प्लॉट में शनिवार रात सर्च अभियान चलाया और प्लॉट के एक हिस्से में खुदाई की। मगर मृतकों के सिर नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह कुछ मजदूरों को लाकर कबाड़ से भरे पूरे प्लॉट को खाली करवाया। दोपहर बाद तक प्लॉट खाली हुई। शाम को पुलिस ने यहां खुदाई कर शवों के सिर तलाशने का अभियान शुरू किया। रात तक अभियान चलाया। बाद में पर्याप्त लाइट सुविधा नहीं होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। अब सोमवार सुबह सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।

---
तीन शवों की पहचान पर हमने फोकस किया और टीम को एमपी, आसाम तक भेजा। यहां किसी तरह उन्हें इस तरह कबाड़ी के पास रहने वाली महिला और उसकी दो बच्चियों के लापता होने की सूचना मिली। जिसके बाद यहां जांच अभियान कराया। आरोपी राजेश के पार्टनर पूनम उर्फ फौजी, कारिंदे मक्खन की गिरफ्तारी के बाद पूरा मामला सुलझा। अभी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
गंगाराम पुनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed