फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पीड़िता ने आरोपी युवक की बहनों और मां पर लगाया गर्भपात करवाने का आरोप

पीड़िता ने आरोपी युवक की बहनों और मां पर लगाया गर्भपात करवाने का आरोप

Sun, 07 Oct 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपी युवक की बहनों और मां पर लगाया गर्भपात करवाने का आरोप

विज्ञापन
भिवानी। लोहारू क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पौने दो साल पहले अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी भी युवती के गांव का ही है। पीड़िता ने आरोपी युवक के दोस्त पर अश्लील वीडियो बनाने और छेड़छाड़ का आरोप भी जड़ा है। आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हुई तो आरोपी की बहनों और मां ने उसका गर्भपात करवा दिया। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर छह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि गांव के युवक प्रदीप ने अपने दोस्त कुलदीप के साथ मिलकर पांच जनवरी 2017 को बाइक पर उसका अपहरण कर लिया था। जहां से खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके दोस्त कुलदीप ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप लगाया कि आरोपी उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करता रहा। जब वह गर्भवती हुई तो उसकी दोनों बहनों और उसकी मां ने गर्भपात करवा दिया। अब वह किसी तरह उनके चुंगल से निकलकर आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा उसके 164 के बयान दर्ज करवाएं हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आरोपी प्रदीप, उसके दोस्त कुलदीप, सोनू व उसकी दो बहनों और मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहल में दर्ज हुआ था गुमशुदगी का केस दर्ज
पुलिस सूत्रों से के अनुसार जनवरी 2017 में बहल थाने में युवती के गुमशुदा होने का केस दर्ज हुआ था। उस समय पुलिस ने युवती को बरामद कर उसके मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाये तो उसने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही थी। युवती ने उस समय युवक के साथ रहने की बात कही थी। इसके चलते कोर्ट ने युवक के साथ रहने का आदेश देकर केस रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ऑफिस में पहुंची युवती की शिकायत पर तीन महिलाओं सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- नन्ही देवी, महिला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed