फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सेना भर्ती में फर्जी उम्मीदवार ने दी परीक्षा, अंगूठे का मिलान न होने पर फंसा

सेना भर्ती में फर्जी उम्मीदवार ने दी परीक्षा, अंगूठे का मिलान न होने पर फंसा

Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती में फर्जी उम्मीदवार ने दी परीक्षा, अंगूठे का मिलान न होने पर फंसा
सेना भर्ती में फर्जी उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, अंगूठे का मिलान न होने पर फंसा
विज्ञापन

भिवानी। धोखाधड़ी कर सेना में भर्ती होने का प्रयास करने वाले 12 उम्मीदवारों की चालाकी आखिरकार पकड़ी गई। 11 मामलों की जांच चल रही है और एक मामले की जांच करीब-करीब पूरी हो चुकी है। चांग के युवक ने फर्जी उम्मीदवार बनकर रोहतक के भैणी भैरो के युवा की जगह परीक्षा दी।

सेना भर्ती के लिए चरखी दादरी में 4 से 11 अक्तूबर से रजिस्ट्रेशन किए गए व आठ दिसंबर को भर्ती आयोजित की गई थी, भर्ती में गांव चांग निवासी युवक ने अपने बुआ के लड़के की जगह फिजिकल व टेस्ट पास कर दिया। एक फरवरी से पांच फरवरी को हुए फाइनल कागजात जांच में भैणी भैरो निवासी युवक की जगह उसका फुफेरा भाई बॉयोमेट्रिक पर जांच कराने पहुंच गया। भैणी भैरो निवासी युवा ने फार्म भरते वक्त अपना आधार कार्ड ओर सभी कागजात लगाए गए थे। बॉयोमीट्रिक जांच में चांग के युवा का अंगूठा मैच न होने के कारण सेना अधिकारियों को शक हुआ। चरखी दादरी भर्ती कर्नल अजित पिल्लई शनिवार को गांव चांग में इस मामले की जांच करने पहुंचे। उन्होंने गांव चांग निवासी युवा के घर पहुंचकर कागजात की जांच की। पिल्लई ने बताया कि चरखी दादरी भर्ती में 264 उम्मीदवारों को सेना में भर्ती के लिए पास किया गया था, जिनमें से करीब 12 उम्मीदवार ने भर्ती होने के लिए धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन


गांव चांग निवासी युवा फर्जी उम्मीदवार बनकर फिजिकल व टेस्ट पास करने की धोखाधड़ी अब पकड़ में आ चुकी है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- अजित पिल्लई, चरखी दादरी भर्ती कर्नल।
--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed