{"_id":"59dfbecb4f1c1b79548b70c7","slug":"151507835595-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से फांसी पर झूलता रहा शव, दुर्गंध उठी तो पता लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो दिन से फांसी पर झूलता रहा शव, दुर्गंध उठी तो पता लगा
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के कौंट रोड के रहने वाले 50 वर्षीय एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना का तब पता चला, जब शव की दुर्गंध पड़ोसियों तक पहुंची। अनुमान है कि दो से तीन दिन पहले खुदकुशी की होगी। पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कागजी कार्रवाई की है।
वीरवार सुबह कैलाश नामक व्यक्ति का शव उसके घर में लटकता मिला। कैलाश कई महीनों से अकेला रहा था। बताया जाता है कि उसकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है और पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। पत्नी बेटे के साथ हिसार रह रही है।
दुर्गंध उठने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आई। जांच अधिकारी ने बताया कि घटना 2-3 दिन पहले की है। मृतक कैलाश अपने घर में अकेला रहता था। कैलाश का अपनी पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। पुलिस ने मृतक की बेटी दिव्या की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है।