फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हेता हत्याकांड़ : सिर में लगी थी दो गोली, एक आंख और एक बाजू में लगी

हेता हत्याकांड़ : सिर में लगी थी दो गोली, एक आंख और एक बाजू में लगी

Sun, 31 Mar 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
हेता हत्याकांड़ : सिर में लगी थी दो गोली, एक आंख और एक बाजू में लगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हरजीत हेता हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने अपने एक परिचित कोच की आई-20 कार का इस्तेमाल किया था। पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने हेता के सिर से तीन व बाजू से एक गोली बरामद हुई है। गैंगवार में मारे गए हरजीत उर्फ हेता के साथ आए करीबन डेढ़ दर्जन युवकों ने जिला सामान्य अस्पताल की इमरजेंसी में भी हंगामा किया। आरोपी युवकों ने पहले तो वहां तैनात चिकित्सक के साथ अभद्र व्यवहार किया और स्टाफ नर्स से उलझ गए। आरोपी युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड की भी धुनाई कर डाली और उसे जान से मारने की धमकी दी। बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात राहुल की शिकायत पर सिटी पुलिस ने 15 से 20 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। इस मामले में नांगल के राजू पंडित, उसके चचेरे भाई मोनू व एक अन्य लाला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम हरिपुर गांव में प्रॉपर्टी डीलर और बदमाश हरजीत हेता पर कार सवाल युवकों ने गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। प्रॉपर्टी डीलर हरजीत उर्फ हेता ने गैंग बनाकर हत्या, हत्या प्रयास और जबरन वसूली सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम दिया था। इसी के चलते उसकी दूसरे गुटों से भी पुरानी रंजिश चल रही थी। जमीनी विवाद में राजू नांगल के साथ भी विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


हेता पर दर्ज हैं 18 केस
पुलिस ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी हेता का आपराधिक रिकार्ड खंगाला। हरजीत उर्फ हेता का आपराधिक रिकार्ड खंगाले तो उस पर हत्या, हत्या प्रयास, जबरन वसूली सहित आर्म्स एक्ट के करीब 18 मुकदमे विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज हैं, जबकि कुछ मुकदमे हांसी के भी शामिल हैं। इतना ही नहीं हेता का बड़ा भाई प्रवीण भी करनाल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। उस पर भी करीब 20 आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दिए संदीप ने बयान
हेता मर्डर केस में सदर पुलिस ने उसके प्रॉपर्टी डीलर साथी संदीप कुमार की शिकायत पर राजीव उर्फ राजू नांगल व उसके साथी मोनू व लीला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। संदीप ने बताया कि हरजीत हेता व सुनील उर्फ सुरा के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं। उनका एक प्लाट को लेकर राजीव उर्फ राजू नांगल के साथ विवाद था। 29 मार्च की शाम चार बजे हेता ने पैसे के लेनदेन के चक्कर में पालुवास निवासी विकास के पास फोन किया था। इस पर विकास ने उसे अपने घर पालुवास बुलाया था। जब हेता संदीप की बाइक लेकर विकास से मिलने उसके गांव हरिपुर पालुवास जा रहा था तो इसी दौरान राजू नांगल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पहले तो उसकी बाइक को टक्कर मारी और फिर गोलियां मारकर हत्या कर दी।

पुलिस को मिली वारदात में शामिल गाड़ी की नंबर प्लेट
हरजीत हत्याकांड में वारदात स्थल पर पुलिस को गाड़ी की नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। संदीप ने अपने बयान में इस नंबर प्लेट का जो राजू नांगल की गाड़ी की बताई है। हरजीत की बाइक को पीछे से टक्कर मारते समय गाड़ी की नंबर प्लेट भी टूटकर वहीं पर गिर गई। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।


सीआईए पुलिस सहित विभिन्न टीमें कर रही हैं छापेमारी
हेता मर्डर केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें छापेमारी कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। डीएसपी कुलदीप इस मामले में पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं वहीं शव का शनिवार सुबह जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed