फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   खेत में बने कमरे में सो रहे किसान पर किया हथियारबंद लोगों ने हमला, हवा में चलाई तीन गोली

खेत में बने कमरे में सो रहे किसान पर किया हथियारबंद लोगों ने हमला, हवा में चलाई तीन गोली

Fri, 15 Feb 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
खेत में बने कमरे में सो रहे किसान पर किया हथियारबंद लोगों ने हमला, हवा में चलाई तीन गोली
खेत में सो रहे किसान को गांव के ही चार लोगों लाठी-डंडों से पीटा, घायल
विज्ञापन

- चारों पर अवैध हथियार होने और तीन हवाई फायर करने का भी आरोप, हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। गांव देवसर में बीती देर रात करीब 10 बजे खेत में बने कमरे में सो रहे किसान पर चार हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने तीन हवाई फायर कर दहशत फैलाई और फिर डंडों से किसान की बेरहमी से पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंचे खेत के पड़ोसी को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। आरोपी किसान को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और सूचना पुलिस को दी। सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

गांव देवसर निवासी महेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। बीती देर शाम दस बजे खेत में बने कमरे के अंदर सो रहा था। इसी दौरान गांव के ही चार लोग वहां पहुंचे, जिसमें एक आरोपी के हाथ में पिस्तौल था। आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया, जबकि पिस्तौल से तीन हवाई फायर भी किए गए। महेंद्र ने बताया कि गांव के ही कुलदीप के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। इसी को लेकर उसने साथियों संग उस पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed