फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जेल में बंद हवालाती ने संदिग्ध हालत में नशीली दवाएं खाने से बिगड़ी तबियत

जेल में बंद हवालाती ने संदिग्ध हालत में नशीली दवाएं खाने से बिगड़ी तबियत

Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
जेल में बंद हवालाती ने संदिग्ध हालत में नशीली दवाएं खाने से बिगड़ी तबियत
जेल में बंद हवालाती ने संदिग्ध हालत में नशीली दवाएं खाने से बिगड़ी तबियत
विज्ञापन

भिवानी। जिला जेल में झगड़े के मामले में बंद एक हवालाती ने रविवार दोपहर संदिग्ध हालत में नशीली दवाओं का सेवन कर लिया। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। सदर थाना पुलिस ने उसके बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिला जेल में झगड़े के मामले में बंद गांव सीसर निवासी अमित पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। काफी दिनों से उसकी दवा चल रही हैं। अमित ने रविवार दोपहर को मानसिक रूप से परेशान रहने पर अधिक दवाओं का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। बेहोशी की हालत में जेल वार्डन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के एएसआई सुरेश ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

---
जेल में बंद कैदी ने क्या निगला था। इसी पुष्टि तो डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि वह काफी दिनों ने मानसिक रूप से परेशान है। तबियत खराब रहने पर उसने गलती से अधिक दवा का सेवन कर लिया। जिस कारण उसकी तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार जांच अधिकारी सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed