फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत

Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत
बहल। सुरपुरा खुर्द से गरवा को जाने वाले रास्ते पर अज्ञात वाहन ने एक बच्चे को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुरपुरा खुद निवासी जगदीश का 11 वर्षीय पुत्र सुमित अपने गांव से सुरपुरा से गरवा जाने वाले रास्ते पर खेत में जा रहा था। इस दौरान सामने से आते हुए एक अज्ञात वाहन ने सुमित को कुचल दिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो उसे संभाला और उसके परिजनों को सूचना दी। इससे परिजन मौके पर आए तथा उसे हिसार ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक का लोहारू में पोस्टमार्टम करवाया। सुमित की दो छोटी बहनें तथा एक दो महीने का भाई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed