{"_id":"5c0c1954bdec22417e300f23","slug":"131544296788-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन ने साइड मारी तो पेड़ से टकराई बुलेट बाइक, प्रोपर्टी डीलर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात वाहन ने साइड मारी तो पेड़ से टकराई बुलेट बाइक, प्रोपर्टी डीलर की मौत
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बहल। ओबरा गांव में प्रॉपर्टी डीलर व्यवसायी शहरयारपुर निवासी युवक की बाइक अज्ञात वाहन की साइड लगने के बाद पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में शहरयारपुर निवासी मुंशीराम ने बताया कि भतीजा हनुमंत ओबरा में प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय करता है। सात दिसंबर को हनुमंत बुलेट शहरयारपुर जा रहा था। वह भी अपने चचेरे भाई चंद्र सिंह के साथ दूसरी बाइक पर उसके पीछे पीछे जा रहे थे। शहरयारपुर गांव के समीप एक अज्ञात वाहन चालक ने साइड दबा ली। जिससे हनुमंत का बाइक से संतुलन बिगड़ गया और उसकी बाइक पेड़ से जा टकराई। हनुमंत पेड़ से टकरा कर वहीं गिर गया। आकर देखा तो हनुमंत के सिर में गंभीर चोटें लगी थी। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।