फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एक महिला ने चोरी के प्रयास का आरोप लगाया तो एक ने दो दिन पहले उसका पर्स चोरी करने का लगाया आरोप

एक महिला ने चोरी के प्रयास का आरोप लगाया तो एक ने दो दिन पहले उसका पर्स चोरी करने का लगाया आरोप

Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
एक महिला ने चोरी के प्रयास का आरोप लगाया तो एक ने दो दिन पहले उसका पर्स चोरी करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। ऑटो में यात्रियों के पर्स व रुपये चोरी करने के आरोप में नेहरू पार्क के पास एक महिला पकड़ी तो हंगामा हुआ। एक महिला ने चोरी करने के प्रयास का आरोप लगाया तो एक ने दो दिन पहले उक्त आरोपी महिला द्वारा ही उसका पर्स चोरी करने का आरोप लगाया। बाद में ऑटो चालकों के साथ मिलकर चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला को शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार दोपहर को नेहरू पार्क के सामने ऑटो में सवार एक महिला ने ऑटो में सवार दूसरी महिला पर आरोप लगाया कि इसने उसके रुपये चोरी किए हैं। इस बात को लेकर वहां हंगामा हो गया। इसी दौरान वहां एक अन्य महिला अपने पति के साथ पहुंची और पकड़ी गई महिला पर छह सितंबर को पर्स चोरी करने का आरोप लगाया। इस दौरान वहां कुछ ऑटो चालक भी एकत्रित हुए और फिर पुलिस को बुलाकर आरोपी महिला को शहर थाना ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक महिला पर केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन

गुदड़ी डाली और बैग से निकाल लिया पर्स
शिकायत देने वाली महिला हालुवास वासी ललिता ने बताया कि छह सितंबर को वह अपनी मां के साथ आई थी। उस समय दो महिलाएं ऑटो में थी। इस दौरान उसने अपना पर्स बैग में डाल दिया जिसमें 1400 रुपये थे, कैंटीन के दो कार्ड व अन्य सामान था। महिला बच्चा लिए हुए थी और उसने अचानक ही बच्चे को ठीक से लेने के लिए गुदड़ी डाली और चेन खोलकर पर्स चोरी कर लिया। आज वह उक्त महिला को देखते ही पहचान गई। अब पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर चौराहे पर है महिला चोर, सवारियों को बनाते हैं निशाना
महिला चोर गिरोह शहर में सक्रिय है। ये अन्य यात्रियों के साथ ऑटो में बैठती हैं और पर्स या जेब में रखे रुपये चोरी कर बीच रास्ते उतर लेती हैं। रेलवे स्टेशन, घंटाघर चौक, हांसी गेट चौक, रोहतक गेट चौक पर ये महिलाएं ज्यादा सक्रिय रहती हैं। ऑटो यूनियन के प्रधान राजेंद्र सोनी ने बताया कि करीब 15 महिलाएं चोर गिरोह में शामिल हैं।

वर्जन:::
शिकायत आई है मगर आरोपी महिला से कुछ भी बरामदगी नहीं हुई है। अभी शिकायतकर्ता की ओर से भी लिखित शिकायत नहीं आई है। मुख्य मार्ग पर इस तरह चोरी करने वालों को पकड़ने वालों के लिए दो महिला पुलिस कर्मी नियुक्त की गई हैं।
-बिक्रम सिंह, एसएचओ शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed