{"_id":"5a4d31be4f1c1b4a018b579b","slug":"131515008446-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांस्पोर्ट में काम करने वाले युवकों का मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांस्पोर्ट में काम करने वाले युवकों का मारपीट कर घायल किया
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाली गलौच का विरोध करने पर युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
बहल
गांव के दो युवकों ने दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले बैराण गांव के युवक को गाली गलौच का विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना में पीड़ित के दांत टूट गए और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई। मारपीट के दौरान पीड़ित व्यक्ति के करीब 52 हजार रुपये भी गुम हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस में दी शिकायत में बैराण गांव के दिलबाग ने बताया कि वह दिल्ली में केसर पैकर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से ट्रांस्पोर्ट का व्यवसाय करता है। एक जनवरी को वह अपने घर आया था। वह अपनी कार से शाम को करीब छह बजे गोरी शिव मंदिर के समीप जा रहा था। इस दौरान सामने से पिकअप में आ रहे दो युवकों ने उसे गाली दी और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आवाज सुनकर परिजन आए तो आरोपी मौके से गाड़ी में फरार हो गए। जाते समय आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे गए। इस मारपीट के दौरान उसके पास रखे 52 हजार रुपये भी गुम हो गए। परिजनों ने उसे लोहारू सीएचसी में भर्ती करवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जगबीर तथा राजबीर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-------