{"_id":"5aa42f6a4f1c1b91778b4bb0","slug":"121520709482-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : सीआईए पुलिस ने बाइक लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संशोधित : सीआईए पुलिस ने बाइक लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने बाइक लूटने वाले गिरोह के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
सीआईए पुलिस ने मारपीट कर बाइक छीनने के आरोप में दो युवकों को शुक्रवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई बाइक बरामद की है। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों से मोबाइल व चैन स्नैचिंग की कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। भिवानी सीआईए इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार देर रात को गांव ढाणी टोडा में छापा मारकर मारपीट कर बाइक छीनने के मामले में गांव किस्कंधा निवासी विकास व महेंद्रगढ़ जिला के गांव चंडालिया निवासी मंदीप को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई बरामद भी बरामद कर ली है।
गत 19 जनवरी झुप्पा कलां निवासी दीपक नामक छात्र ट्यूशन पढ़कर बाइक पर वापस अपने घर आ रहा था। इसी दौरान गिगनाऊ व ढाणी टोडा के बीच कुछ युवकों ने उस पर हमला कर बाइक छीन ली। दीपक ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए पुलिस ने सूचना के आधार पर शुक्रवार रात को विकास व मंदीप को गिरफ्तार किया है। सीआईए इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि विकास व गांव चंडालिया निवासी मंदीप राहगीरों से वाहन छीनते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ में झुप्पा कलां निवासी दीपक से छीनी बाइक बरामद की है। पूछताछ में मोबाइल व चैन स्नेचिंग की कई वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।