फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   उतम नगर में पति ने गर्भवती पत्नी की गली में डंडों से पीटा

उतम नगर में पति ने गर्भवती पत्नी की गली में डंडों से पीटा

Thu, 08 Mar 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
उतम नगर में पति ने गर्भवती पत्नी की गली में  डंडों से पीटा
गर्भवती पत्नी को गली में डंडों से पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
पांच माह की गर्भवती विवाहिता ने हिसार के पटेल नगर निवासी पति व ससुराल जनों पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने शराब के नशे में उसे गली के बीच में खड़ी करके मंगलवार रात बुरी तरह से पीटा। वहां पहुंचे उसके मायके वालों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। महिला को उपचार के लिए भिवानी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर के उत्तम नगर निवासी प्रियंका ने बताया कि 28 मार्च 2015 को उसकी शादी हिसार के पटेल नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। उसने कहा कि शादी के कुुछ दिन बाद ही उससे और दहेज की मांग की जाने लगी। प्रियंका ने आरोप लगाया कि तीन साल तक उसको औलाद ना होने पर उसके पति, सास, ससुर व देवर ने तंग करना शुरू कर दिया। उसका पति शराब का आदी है और आए दिन शराब पीकर उसकी पिटाई करता है। प्रियंका ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात को उसका पति शराब के नशे में घर आया। उसने आते ही उसे पीटना शुरू कर दिया। सास व ससुर से मदद मांगी तो उलटे उसे ही भला बुरा कहने लगे और मारपीट की। उसने आरोप लगाया कि उसके पति ने गली के बीच खड़ी करके डंडों से उसकी पिटाई की। इसके बाद उसने सूचना भिवानी में अपने मायके वालों को दी तो रात को ही वे हिसार पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। घायल प्रियंका को परिजनों ने भिवानी के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। इसके बाद बुधवार सुबह हिसार पुलिस ने भिवानी पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed