{"_id":"5ca3bdbdbdec2214195ac659","slug":"11554234813-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूट का खुलासा, आरोपी पर दर्ज हैं लूट, डकैती और छीना झपटी के 42 केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप लूट का खुलासा, आरोपी पर दर्ज हैं लूट, डकैती और छीना झपटी के 42 केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। कैरू के हर्बल पार्क के समीप पेट्रोल पंप पर गत 8-9 जनवरी की देर रात को हथियार के बल पर हुई लूट का खुलासा तोशाम पुलिस ने किया है। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट करने के मामले में पहले से ही अन्य संगीन मामलों में पुलिस के हत्थे चढ़े एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की और फिर उसे जेल भेज दिया।
बाड़ी मोहल्ला निवासी पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका कैरू में सिंघल पेट्रोल पंप है। जिस पर 8 व 9 जनवरी की देर रात को चार हथियारबंद बदमाशों ने मिलकर वहां मौजूद सेल्समैन और चौकीदार से लूटपाट की थी। आरोपियों ने कर्मचारियों से 2500 रुपये नगदी लूट के साथ ही तोड़फोड़ भी कर दी थी। तीन बदमाश हथियार लिए हुए थे, जबकि एक बदमाश ने डंडों से हमला कर दोनों कारिंदों को भी जख्मी कर दिया था। लूट की वारदात पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी। तोशाम पुलिस ने लूटपाट का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी थी।
कैरू पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन कुमार ने बताया कि पुलिस ने पेट्रोल पंप लूट मामले में झज्जर जिला के छारा गांव निवासी अमन को गिरफ्तार किया है। अमन के खिलाफ पहले से ही लूट, डकैती और छीना झपटी सहित करीब 42 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अमन ने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर कई लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया है। अमन को रोहतक पुलिस ने लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे झज्जर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया। इसी तरह बवानीखेड़ा में भी उसके खिलाफ कई केस दर्ज थे। इस मामले में अब तोशाम पुलिस ने अमन को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की है, जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
लूटेरों ने एक साथी की कर दी हत्या
सज्जन कुमार ने बताया कि अमन के गैंग में पांच साथी थी, जिसमें लूट के माल के बंटवारे को लेकर इनके बीच विवाद हुआ तो एक साथी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। अब इस मामले में तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी हैं, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।