{"_id":"5c7835ffbdec22738442bfb3","slug":"11551382015-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट स्कूल टीचर को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट स्कूल टीचर को दहेज के लिए प्रताड़ित कर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर के विद्यानगर कॉलोनी निवासी एक विवाहिता को दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करते हुए मारपीट कर बीती देर रात घर से बाहर निकाल दिया। महिला इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल हुई। वहीं पुलिस ने भी घायल महिला के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन महिला मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 6 जुलाई 2018 को विद्यानगर कॉलोनी निवासी विनोद कुमार के साथ हुई थी। शादी के सात माह से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसका पति एनआईटीसी से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है। इसी कारण वह पंजाब में ही रहता है। जबकि वह प्राइवेट स्कूल में बतौर टीचर कार्यरत है। आरोप है कि उसका पति भी उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देता है। जब भी वह घर आता है तो ससुराल वालों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करता है। विवाहिता का आरोप है कि बुधवार देर रात करीबन साढ़े 9 बजे उसके साथ उसकी सास व छोटी ननद और बड़ी ननद जो केवल कभी कभार ही अपनी ससुराल जाती है, इन सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया। उसने फोन पर परिजनों को सूचना दी और इसके बाद उसके परिजन यहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल करा दिया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर इस संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।