फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर जा रहे थे घर

पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर जा रहे थे घर

Thu, 23 Aug 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर जा रहे थे घर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। चांग में बुधवार शाम को पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर निकल रहे बाइक सवार दो किशोरों की टाटा-407 की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार गांव चांग निवासी अंकित और सैय निवासी साहिल बुधवार को पांच बजे के करीब सीसर के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के गए थे। जब वे तेल डलवाकर रोड पर आए तो महम की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा-407 ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों रोड पर जा गिरे। हादसे में जहां साहिल की मौके पर ही मौत हो गई तो गंभीर रूप से घायल अंकित को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

दोनों दोस्त बहन-भाइयों में थे सबसे छोटे
परिजनों ने बताया कि अंकित तीन भाइयों में तो साहिल चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। दोनों चांग में एक प्राइवेट स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ते थे। सैय निवासी साहिल का परिवार चांग के पास खेतों में रहता था। साहिल का पिता जहां खेतीबाड़ी करता है तो अंकित के पिता ने फैक्ट्री लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर समय दोनों रहते थे साथ
मृतक साहिल और अंकित एक स्कूल में साथ पढ़ते तो थे ही, वहीं स्कूल के बाद भी ज्यादातर साथ रहते थे। दोनों घर पर भी साथ पढ़ते थे और खेलने भी साथ ही जाते थे। दोनों की एक साथ मौत के बाद चांग और सैय गांव में भी शौक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed