फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   छेड़छाड़ का विरोध किया तो अधिवक्ता ने महिला व उसके पति पर किया डंडों से हमला

छेड़छाड़ का विरोध किया तो अधिवक्ता ने महिला व उसके पति पर किया डंडों से हमला

Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध किया तो अधिवक्ता ने महिला व उसके पति पर किया डंडों से हमला
छेड़छाड़ का विरोध किया तो अधिवक्ता ने महिला व उसके पति पर डंडों से किया हमला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
विजय नगर कॉलोनी निवासी महिला ने पड़ोस में ही रहने वाले एक अधिवक्ता पर शराब के नशे में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला आरोप लगाया कि उसके पति ने इस बात का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसने आरोप लगाया कि डंडों से हमला कर उसे व उसके पति को घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विजय नगर कालोनी निवासी संजय ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसके पड़ोस में रहने वाले एक अधिवक्ता ने शराब के नशे में उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी की। जब उसकी पत्नी ने उसे ऐसा करने से रोका तो वो कानून की धौंस जमाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करते हुए जब उसके पति व बच्चों सहित आस पड़ोस के लोगों ने देखा तो एक बार तो वहां से चला गया, लेकिन दोबारा फिर से अपने परिवार सहित आया और उसकी और पत्नी की डंडों से पिटाई करने लगा। आस-पड़ोस के लोगों ने जब उस अधिवक्ता व उसके परिवार को ऐसा करते हुए देखा तो उन्होंने बीच बचाव किया व उनको नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। बीटीएम पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला के ब्यान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed