फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नाइट डोमिनेशन अभियान में लापरवाही पर छह पुलिस कर्मी सस्पेंड

नाइट डोमिनेशन अभियान में लापरवाही पर छह पुलिस कर्मी सस्पेंड

Tue, 18 Sep 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
नाइट डोमिनेशन अभियान में लापरवाही पर छह पुलिस कर्मी सस्पेंड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। 15 सितंबर की रात को चले नाइट डोमिनेशन अभियान में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। इतना ही नहीं सभी थाना, चौकी प्रभारियों को हिदायत दी गई है कि रात्रि गश्त में किसी भी पीसीआर या राइडर टीम ने लापरवाही बरती तो उन कर्मचारियों के साथ-साथ चौकी व थाना प्रभारी पर भी कार्रवाई होगी।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया एक्शन मोड़ पर नजर आए। 15 सितंबर की रात को चले नाइट डोमिनेशन अभियान का उन्होंने निरीक्षण किया था जिसमें कुछ कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह नजर आए। पुलिस अधीक्षक ने ऐसे छह कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जांच में सामने आया कि चेकिंग के दौरान राइडर व पीसीआर कर्मी अपनी ड्यूटी को सहीं तरीके से नहीं कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तुरंत प्रभाव से छह कर्मचारियों को सस्पेंड किया। सस्पेंड होने वालों में ईएएसआई सुभाष, ईएएसआई किमती लाल, ईएएसआई सत्यवान, ईएएसआई सुंदर, सिपाही संदीप, सिपाही अजय शामिल है। पुलिस अधीक्षक ने थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करने वाली सभी पीसीआर और राइडर को रात के समय चेक करें। भविष्य में किसी क्षेत्र मेें पीसीआर और राइडर पुलिस कर्मी लापरवाही या अपनी ड्यूटी में कोताही बरतते मिले तो उनके अलावा संबंधित थाना व चौकी प्रभारियों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की ड्यूटी मेें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed