फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   घा़यलों को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती

घा़यलों को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती

Fri, 06 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
घा़यलों को सिविल अस्पताल में करवाया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बवानी खेड़ी थाना क्षेत्र में बस से ओवरटेक करने के चक्कर में दो कारों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं, दूसरी कार का चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन, क्षेत्र बवानी खेड़ा थाना का मिला। मामले में अब बवानी थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के अनुसार गांव जमालपुर निवासी संदीप उर्फ सोनू वीरवार को अपनी मां कृष्णा व दोस्त जिले के साथ भिवानी आ रहा था। बवानी खेड़ा से जब वह भिवानी रोड पर था तो प्रेम नगर से पहले पीर बाबा के पास बस को ओवरटेक कर रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत तीनों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि दूसरी कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुुंची तो एरिया बवानी खेड़ा थाना क्षेत्र का मिला। इसके चलते बवानी खेड़ा पुलिस सिविल अस्पताल में पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन

अपनी मां को दवाई दिलवाने भिवानी आ रहा था संदीप
हादसे में घायल कृष्णा ने बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसका बेटा संदीप उसे कार में दवाई दिलाने के लिए भिवानी ला रहा था। कार को संदीप चला रहा था। रास्ते में सामने से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी जिसमें वे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
थाना क्षेत्र में पीर बाबा के पास दो कारों की आपस में टक्कर होने की सूचना मिली है। सूचना मिलने के बाद आईओ को सिविल अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-पवन यादव, एसएचओ, थाना बवानी खेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed