फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आठ घंटे चला पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुए मौत के कारण

आठ घंटे चला पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुए मौत के कारण

Sun, 22 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
आठ घंटे चला पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुए मौत के कारण
आठ घंटे चला पोस्टमार्टम, रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुए मौत के कारण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
प्रह्लादगढ़ गांव के कुएं में लटके मिले मुंहबोली बुआ और नाबालिग भतीजे की मौत की गुत्थी और गहरा गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की गर्दन के चारों तरफ रस्से के खिंचाव की पुष्टि तो हुई है, लेकिन मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। बताया जाता है कि अब जांच का सारा दारोमदार विसरा रिपोर्ट पर है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद दो मौतों का सच सामने की उम्मीद है। पीजीआई रोहतक में करीब आठ घंटे चले पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए।
गौर हो कि शुक्रवार को सदर थाना के अंतर्गत गांव प्रह्लादगढ़ के कुएं में मुंह बोली बुआ और भतीजे के शव लटकते मिले थे। मामले की गंभीरता और शवों की दशा को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए शवों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पीजीआई में डॉ. पंकज छिक्कारा की अगुवाई में तीन डाक्टरों के बोर्ड ने शवों का पोस्टमार्टम किया। बताया जाता है कि पोस्टमार्टम करीब आठ घंटे चला। डाक्टरों ने बीच-बीच में पुलिस व परिजनों से मौके के फोटो व वीडियो क्लीप मंगवाकर देखी। बाद में महिला का शव उसके ससुराल वालों को सौंप दिया और किशोर का शव परिजनों को सौंपा। डाक्टरों ने दोनों का विसरा जांच के लिए पुलिस को सौंप दिया। विसरा के कुछ सैंपल मधुबन और कुछ सुनारिया लैब में भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएंगे मौत के कारण
शनिवार रात डाक्टरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी। बताया जाता है कि महिला और किशोर की गर्दन के चारों ओर रस्सी के खिंचाव की तो पुष्टि हुई है, लेकिन मौत के कारण फिर भी स्पष्ट नहीं हुए। यह जानकारी मिली है कि पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों ने पुलिस से मौके के फोटो, फंदे के तौर पर इस्तेमाल की गई चुन्नी व प्लास्टिक वाटर पाइप के अलावा पुलिस की समरी, फोरेंसिंक टीम की रिपोर्ट भी मांगी है। बताया जाता है कि डॉक्टर इन सारे पहलुओं के अलावा विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद कोई फाइनल रिपोर्ट देंगे।
--
तीन से पांच दिन पुराने बताए शव
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन से पांच दिन पुराने शव बताए गए हैं। गत 16 अप्रैल को दोनों शहर में दवा लाने के लिए गांव से रवाना हुए थे, तब से दोनों गायब चल रहे थे। शव 20 अप्रैल को मिले थे।

--
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। रिपोर्ट आने में 15 दिन तक लग सकते हैं।
जगदीश कुमार, जांच अधिकारी
सदर थाना पुलिस, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed