{"_id":"5a2ae4e94f1c1bf4688c00d8","slug":"111512760553-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में चोरी, ढाई लाख के जेवर उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान में चोरी, ढाई लाख के जेवर उड़ाए
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान में चोरी, ढाई लाख के जेवर उड़ाए
बहल। चोरों ने बहल निवासी एक किन्नर के मकान को निशाना बनाकर करीब अढ़ाई लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस रजिस्टर किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सोनिया ने बताया कि वह शुक्रवार को दिन में करीब 12 बजे किसी काम से घर से बाहर गई थी। जब वह दोपहर को करीब तीन बजे घर पहुंची तो उसके घर में रखे संदूक और सूटकेस खुले मिले। उनमें रखे 8 जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी के छल्ले समेत सोने, चांदी के अन्य जेवरात गायब मिले। अनुमान है कि करीब ढ़ाई लाख रुपये के जेवरात की चोरी हुई है। पुलिस थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने किन्नर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।