{"_id":"5c2bbd29bdec22569632fcab","slug":"101546370345-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन प्लानर आफिसर की शिकायत पर महिला के खिलाफ दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टाउन प्लानर आफिसर की शिकायत पर महिला के खिलाफ दर्ज हुआ केस
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। गांव हालुवास के समीप अनाधिकृत निर्माण के मामले में टाउन प्लानर की शिकायत पर सदर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर गांव हालुवास पेट्रोल पंप के समीप अनाधिकृत निर्माण कार्य के चलते जिला योजनाकार विभाग के अधिकारी ने सदर पुलिस में केस दर्ज करा दिया। शिकायत में बताया कि 25 जून 2018 को कृषि की जमीन पर अनाधिकृत रूप से निर्माण कार्य किया गया, जिसकी विभाग से कोई एनओसी नहीं ली गई। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने भी कई बार साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण पूरी तरह से अनाधिकृत पाया गया। इस पर पहले विभाग द्वारा निर्माण हटाने का नोटिस भी जारी किया गया, मगर इसके बावजूद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। पुलिस ने गांव हालुवास निवासी एक महिला के खिलाफ पीपीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी। इसी तरह हालुवास के समीप ही संजय नामक एक व्यक्ति ने भी अवैध रूप से प्लाट काटकर उनकी नींव भर चाहरदीवारी कर अनाधिकृत निर्माण किया गया। इस पर भी विभाग द्वारा यही प्रक्रिया अपनाई गई। इस संबंध में भी सदर पुलिस ने उसके खिलाफ पीपीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।