{"_id":"5d6eae5d8ebc3e014a687f60","slug":"crime-rape-arrest-accused-bhiwani-news-rtk515777752","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवतियों से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दो युवतियों से गैंग रेप मामले में महिला थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरपीएफ के दो जवानों सहित बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दुष्कर्म के आरोपी आरपीएफ जवानों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पानीपत जाएगी। वहीं, पकड़े गए आरोपियों को निशानदेही के लिए पुलिस हिमाचल लेकर जाएगी।
उल्लेखनीय है कि जूई थाना क्षेत्र के एक गांव से दो युवतियां 22 अगस्त की रात संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने पहले नींद की गोलियां खिलाकर लापता होने की शिकायत की थी। 28 की रात को परिजन युवतियों को हिमाचल से लेकर आए। आने के बाद पुलिस को बताया गया कि वे घूमने गई थी। 30 अगस्त को मामले में नया मोड़ आया, युवतियों ने आरपीएफ के दो जवानों समेत 8 पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए। युवतियों की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने इंदीवाली वासी रवींद्र, आर्यन लांबा, दीपक पांचाल, मंजीत, पानीपत वासी अंकुश व दो अन्य जो कि पानीपत आरपीएफ के जवानों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर किया था। मामले में पुलिस ने आरोपी रवींद्र, आर्यन और पानीपत के मतलौड़ा वासी अंकुश को गिरफ्तार किया है। तीनों को सामान्य अस्पताल में मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पानीपत वासी अंकुश को पुलिस निशानदेही के लिए हिमाचल लेकर जाएगी। जांच अधिकारी एसआई धर्मली देवी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आठ के खिलाफ केस दर्ज है।
जूई थाना पुलिस पर भी लगाए कोरे कागज पर साइन कराने के आरोप
वहीं, युवतियों ने जूई थाना पुलिस पर भी कार्रवाई के नाम पर कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराने के आरोप लगाए हैं। शिकायत में बताया कि जब परिजन उन्हें थाने लेकर पहुंचे तो पुलिस ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर कराए और आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही। इस बारे में जूई थाना एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने स्वयं शपथ पत्र दिया है कि दोनों युवतियां घूमने गई थी और अब आ गई हैं।